Tuesday, July 12th, 2022

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: July 12, 2022

बिजली के तार चोरी के विरोध में कर्मचारियों ने कुल्टी कारखाना के बाहर किया प्रदर्शन

कुल्टी (वसीम खान) : कुल्टी सेल ग्रोथ वर्क्स फैक्ट्री में बिजली के तार चोरी करने के आरोप लगाया गया है। इसके विरोध में स्थाई कर्मचारियों ने कुल्टी सेल ग्रोथ वर्क्स कारखाना के बाहर धरना दिया। कुल्टी सेल ग्रोथ वर्क्स फैक्ट्री के स्थायी कर्मचारियों ने कहा की कारखाने से बिजली के केबल चोरी हो गए थे। चोरी का आरोप बिजली विभाग के 10 स्थायी कर्मचारियों पर लगाया गया है। उन्हें सीआईएसएफ ने परेशान भी किया , विरोध में देखा गया है कि उनकी मांग है की चोरी के झूठे आरोपों को तुरंत वापस लिया जाए।