Monday, September 10th, 2018

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: September 10, 2018

न्याय शिक्षा और सम्मान सबको मिलेगा एक समान: सहीराम रावत

फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )| भारत के संविधान में जनता ही हाईकमान हैं| यह कहना था वोटर्स पार्टी के प्रदेश संयोजक हरियाणा  सहीराम रावत का  रावत वोटर्स पार्टी की संगोष्ठी में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे| कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित संगोष्ठी में कई लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा की गई तथा कई सीटों के लिए कार्यकर्ताओं के सुझाव दिए गए| कार्यक्रम के दौरान सहीराम रावत जी ने अपने पार्टी के मुख्य बिंदुओं को चिन्हित करते हुए बताया की पार्टी के 5 केंद्र बिंदु रहेंगे 1.एसवाईएल के पानी पर उचित कार्यवाही
2. किसानों को ₹15000 प्रति एकड़ खेती करने के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे | 3.अनावश्यक आबादी वृद्धि को संतुलित करना | 4.बेरोजगारों विधवाओं विकलांग अनाथ एवं वृद्ध जन को प्रतिमाह ₹4000 पेंशन|
5.लिखित करार जिसमें वायदे पूरे होने पर वापस बुलाने का अधिकार|
इस अवसर पर मंच का संचालन राजीव रंजन त्यागी संयोजक फरीदाबाद ने किया| इस मौके पर रमेश खत्री सोनीपत, रामअवतार कुशवाहा दिल्ली, बनवारीलाल बड़ाला रोहतक, डॉक्टर अब्दुल लतीफ खान संयोजक  गुरुग्राम, विजेंद्र सिंह डागर, कैप्टन परशुराम, कुलदीप शर्मा, राजेश जाजरू, रोहित मुनि, सुखपाल त्यागी,तूही राम रावत,पंडित मुरारी  जी,  सोहन सिंह चौहान, प्रेमराज रावत,प्रेमचंद रावत, सतीश बैरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे| प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपा मिश्रा ने लोगों का आभार व्यक्त किया तथा महिलाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया|

Posted by: | Posted on: September 10, 2018

विपुल गोयल ने गणपति उत्सव में फरीदाबाद जिले के सभी सरपंचों को किया आमंत्रित

फरीदाबाद(विनोद वैष्णव ): हर साल की भांति इस साल भी उद्योग मंत्री विपुल गोयल के घर विशाल गणपति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 13 सितंबर को सेक्टर 16 के लक्ष्मी नारायण मंदिर से सेक्टर 17 स्थित विपुल गोयल के निवास पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी और गणपति स्थापना की जाएगी। इस शोभायात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोग सम्मिलित हो सकें इसके लिए उद्योग मंत्री विपुल गोयल फरीदाबाद जिले के सभी गांव के सरपंच के साथ सेक्टर 16 स्थित अपने कार्यालय पर बैठक की और उन्हें गणपति उत्सव के लिए आमंत्रित किया। विपुल गोयल ने कहा कि वह गणपति उत्सव का आयोजन इसलिए कर रहे हैं ताकि फरीदाबाद के सभी गांव,सेक्टर और कॉलोनी के विकास के लिए भगवान गणपति का आशीर्वाद मिल सके इसीलिए मैं सभी जनप्रतिनिधियों को इसमें आमंत्रित कर रहा हूं। विपुल गोयल ने कहा कि फरीदाबाद के गांवों से ज्यादा से ज्यादा लोग गणपति उत्सव में सम्मिलित हो सके इसके लिए बसों की व्यवस्था भी की जाएगी। विपुल गोयल ने कहा कि सरपंच, पार्षद और दूसरे जनप्रतिनिधि खुद भी इस महोत्सव में लोगों को आमंत्रित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस साल गणपति महोत्सव में कई बॉलीवुड कलाकार, गायक, जाने-माने भजन गायक और पार्टी के बड़े नेता भगवान गणपति का आशीर्वाद लेने आ रहे हैं। 5 दिन के गणपति महोत्सव के लिए विशाल पंडाल उद्योग मंत्री विपुल गोयल के घर पर लगाया जा रहा है। इस मौके पर बीजेपी नेता राजेश नागर, सुखबीर मलेरना, नरेश नंबरदार, सुरजीत अधाना, जगत सिंह, मोहन डागर, शैलेंद्र सिंह, जगदीश कप्तान जी, शेर मोहम्मद सहित कई गांव के सरपंच और ब्लॉक समिति मेंबर भी मौजूद रहे।