Saturday, February 8th, 2020

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: February 8, 2020

पूर्वांचल प्रदेश नागालैंड के परिधानों ने शुक्रवार की शाम खूबसूरत मॉडलों के साथ सूरजकुंड के रैंप पर रंग बिखेरे तो खचाखच दर्शकों से भरी चौपाल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठी

फरीदाबाद।पूर्वांचल प्रदेश नागालैंड के परिधानों ने शुक्रवार की शाम खूबसूरत मॉडलों के साथ सूरजकुंड के रैंप पर रंग बिखेरे तो खचाखच दर्शकों से भरी चौपाल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठी। विश्वविख्यात फैशन डिजाइनर रितु बेरी ने लाल, काला और सफेद रंग का बहुतायत में प्रयोग करते हुए तीन माह की अथक मेहनत से तैयार किया था और उनका परिश्रम मॉडलों के वस्त्रों से चमक रहा था।
शाम का शुभारंभ किया भारत सरकार की केंद्रीय जनजातीय मामलों की राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने। उनके साथ मंत्रालय के सचिव प्रवीन कृष्णा, हरियाणा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर एवं उनकी धर्मपत्नी डा. सोनिया खुल्लर, पर्यटन निगम के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयवर्धन, एडीजीपी सीआईडी अनिल राव, फरीदाबाद मंडल आयुक्त संजय जून, उपायुक्त यशपाल, एडीजे यशिका, पर्यटन निगम के महाप्रबंधक विकास यादव, अतिरिक्त उपायुक्त रामकुमार सिंह इत्यादि की गरिमामयी उपस्थित रही।
 केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जंगलों और सुदूर सीमा प्रांतों में रहने वाले आदिवासियों के उत्थान के लिए असीम प्रयास किए हैं। आदिवासी जनजातीय मंत्रालय निरंतर वनों में रहने वाले दस्तकारों, बुनकरों, कलाकारों एवं कृषकों के हुनर को देश की मुख्य धारा में लाने की कोशिश कर रहा है। इनकी कला को जीवित रखने के लिए देश में हर साल आदि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रेणुका सिंह ने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि प्रसिद्घ फैशन डिजाइनर रितु बेरी ने नागालैंड की ज्वैलरी व पोशाकों का गहराई से अध्ययन किया है। वह स्वयं भी कपड़ों को डिजाइन करने में रूचि रखती हैं। जनजातीय मंत्रालय के सचिव प्रवीन कृष्णा ने इस मौके पर कहा कि जनजाति एवं आदिवासी भारत देश के वो मूल निवासी हैं, जो हजारों सालों से यहां रहते हुए माटी की प्राकृतिक खुशबू व राग-रंग में पूरी तरह बस चुके हैं। पर्यटन निगम के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयवर्धन ने कहा कि आज की शाम इस बात की द्योतक है कि भारत विविध संस्कृति में रचा-बसा देश है। इस अवसर पर मेला प्रशासक एवं नगराधीश बेलीना, अभिनेता अभिनव चतुर्वेदी, पुलिस अधिकारी डा. अर्पित जैन, राजेश जून, विवेक भारद्वाज, जैनेंद्र सिंह, अनिल सचदेवा इत्यादि उपस्थित रहे।

Posted by: | Posted on: February 8, 2020

स्नेह विद्या निकेतन हमेशा से शिक्षा का जोर शोर से प्रचार कर रहा है :- बिंदू दारा सिंह (फिल्म अभिनेता )

फरीदाबाद(विनोद वैष्णव ) | शिक्षा के द्वारा ही कोई समाज और राष्ट्र उन्नति कर सकता है। शिक्षा के साथ-साथ हमें अपने नैतिक गुणों का भी ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि सही शिक्षा ही सकारात्मक सोच को बल देती है। शिक्षित व्यक्ति अपनी सोच को हमेशा विकास, भाईचारा, पे्रम व सहयोग में लगाता है। यह बात बिग बॉस शो विजेता रहे बालीवुड फिल्म कलाकार बिंदू दारा ङ्क्षसह ने एसजीएम नगर स्थित स्नेह विद्या निकेतन सीनियर सैकेंडरी स्कूल के वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि स्कूल टाइम लाइफ की टैंशन फ्री लाइफ कहलाती है। स्कूल समय पर बने दोस्त जीवन भर यादगार बनकर रह जाते हैं। हमें इसी तरह दोस्तों में प्रेम बांटना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों का आह्वान किया कि वे अब रूढिवादिता की बात को छोड़कर परिवार की लड़कियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाए, क्योंकि अब जमाना बदल गया है। लड़कियां भी हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज और राष्ट्र उत्थान में अपनी भूमिकाएं निभा रही हैं। उन्होंने अध्यापकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को किताबी ज्ञान के अलावा नैतिक मूल्यों के बारे में अवश्य पढ़ाए। ताकि वे बुजुर्गों और अध्यापको का सम्मान करें। सम्मान के द्वारा ही बुलंदियों को छुआ जा सकता है। इससे पूर्व स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़़ाओं का संदेश देते हुए गीत प्रस्तुत किए तो माहौल गमगीन हो गया। वहीं जम्मू के पुलवामा की घटना को स्टेज पर बच्चों द्वारा प्रस्तुति अभिभावकों को खूब भाई। स्कूल के चेयरमैन बिजेंद्र चंदीला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि उनका मकसद बच्चों में पुस्तक ज्ञान को थोंपना नहीं बल्कि उनमें छुपी हुई प्रतिभा और रूचि के अनुसार ही उन्हें प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाता है। यही कारण है कि विद्यालय के अनेक छात्र-छात्राएं जिले और राज्यस्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने जौहर दिखाकर स्कूल का नाम रोशन कर चुके हैं। इस अवसर पर अखिलेश चंदीला, सुजाता पांडे, पार्षद सतीश चंदीला, गजेंद्र आर्य, रविंद्र मनचंदा सहित शहर के अनेक विभिन्न स्कूलों के अध्यापकों सहित गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

Posted by: | Posted on: February 8, 2020

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा/विधायक नरेंद्र गुप्ता ने बल्लभगढ़ के गुरु ग्राम कैनाल पर बने फरीदाबाद विधानसभा सेक्टर 4 आर और बल्लबगढ़ विधानसभा की चावला कालोनी को जोड़ने वाले पुल का रिबन काटकर उद्घाटन किया

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ के गुरु ग्राम कैनाल पर बने फरीदाबाद विधानसभा सेक्टर 4 आर और बल्लबगढ़ विधानसभा की चावला कालोनी को जोड़ने वाले पुल का रिबन काटकर उद्घाटन किया | इस मौके पर फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता और शहरवासी रहे मौजूद बल्लबगढ़ और फरीदाबाद की जनता को आज समर्पित हुआ 2 लेन पुल अब हाइवे पर जाम में फंसने वाले शहरवासी सीधे बिना किसी रुकावट के फरीदाबाद जा सकेंगेएक करोड़ 80 लाख की लागत से बनाया गया है यह पुल सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अलावा एसडीएम त्रिलोकचंद भी रहे मौजूद विधायक नरेंद्र गुप्ता ,भाजपा नेता ,टिपरचंद शर्मा, मूलचंद मित्तल, पूर्व विधायक राजेन्द्र बीसला, ईश्वर गोयल,महेश गोयल,महावीर सेनी, लखन बेनीवाल, बिल्लू पहलवान, पार्षद हरप्रशाद गॉड, योगेश शर्मा, एन के गर्ग, मुनेश नरवाल, महावीर सिंह ,राजकुमार शर्मा, रविन्द्र बांकुरा,संत सिंह हुड्डा के अलावा अधिकारियों में एसडीएम त्रिलोक चंद , नहरी विभाग के एससी आर के गोंदवाल ,एक्सईन वी एस रावत, एसडीओ अरविंद शर्मा, भी मौजूद रहे