Tuesday, January 12th, 2021

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: January 12, 2021

देवी चित्रलेखा ने सी.दास ग्रुप के कारपोरेट कार्यालय व रेडियो महारानी में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की बे शक दुनिया के पास शस्त्रों की भरमार हो, मगर भारत के पास शास्त्रों का भंडार है

फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )।फरीदाबाद। कथावाचक देवी चित्रलेखा ने कहा कि बेशक दुनिया के पास शस्त्रों की भरमार हो, मगर भारत के पास शास्त्रों का भंडार है। उन्होंने कहा कि हमें प्रभु के चरणों में खुद को समर्पित कर देना चाहिए, उसके बाद हमारे सुख दुख की चिंता भगवान स्वयं करेंगे। देवी चित्रलेखा सोमवार को एनआईटी पांच स्थित सी.दास ग्रुप के कारपोरेट कार्यालय व रेडियो महारानी में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहीं थीं। देवी चित्रलेखा का स्वागत सी. दास ग्रुप के सीईओ बीआर भाटिया ने पुष्प गुच्छ भेंट करके किया। उनके साथ रेडियो महारानी के निदेशक विपिन भाटिया भी मौजूद थे।
देवी चित्रलेखा ने कहा कि हमें कर्म करना नहीं छोड़ना चाहिए। भगवान कृष्ण ने भी कर्म करने का उपदेश दिया है। कर्म करते हुए इस बात का भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि कर्म सही दिशा में किया जा रहा है या नहीं। यदि हम गलत दिशा में भागेंगे तो उसका परिणाम भी सही नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कर्म करने के साथ ही हमें प्रभु का भी स्मिरण करते रहना चाहिए। प्रभु के चरणों में खुद को समर्पित कर देने के बाद हमारे लिए क्या अच्छा है और क्या बुरा भगवान खुद देखेंगे। इस दौरान उन्होंने भगवान कृष्णा के भजनों ने उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
देवी चित्रलेखा का धन्यवाद करते हुए सी.दास ग्रुप के सीईओ बीआर भाटिया ने कहा कि कोविड-19 जैसी महामारी के दौरान हर कोई परेशान रहा। यह भगवान की कृपा है कि आज हम लोग सुरक्षित यहां बैठे हैं और उनका धन्यवाद कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में बीआर भाटिया ने स्मृति चिन्ह भेंट कर देवी चित्रलेखा का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रेडियो महारानी से वरिष्ठ प्रबंधक सपना सूरी, वरिष्ठ सलाहाकार आलोक अरोड़ा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Posted by: | Posted on: January 12, 2021

जिला प्रशासन की पहली इलेक्ट्रिक कार को उपायुक्त यशपाल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )। उपायुक्त यशपाल ने कहा कि आने वाले समय में पर्यावरण प्रदूषण कम करने के लए हमें इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की तरफ बढऩा होगा। इसी की शुरूआत आज हम फरीदाबाद जिला प्रशासन की पहली इलेक्ट्रिक कार के साथ कर रहे हैं। अक्षय ऊर्जा विभाग हरियाणा सरकार द्वारा यह इलेक्ट्रिक कार अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय प्रयोग के लिए दी गई है। उपायुक्त मंगलवार को लघु सचिवालय से इस इलेक्ट्रिक कार को हरी झंडी दिखा रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि अक्षय ऊर्जा विभाग द्वारा प्रदेश के चार जिलों फरीदाबाद, गुरुग्राम, करनाल व पंचकूला जिला को यह इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें अधिक से अधिक संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग करना होगा।

उन्होंने बताया कि जिला का पहला इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन भी लघु सचिवालय परिसर में शुरू किया गया है। इस 3.2 किलोवॉट के चार्जिंग स्टेशन पर इलेक्ट्रिक वाहनों की नि:शुल्क चार्जिंग की जा सकती है। इस दौरान उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश में 500 स्थानों पर ई-चार्जिंग स्टेशन लगाने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य प्रत्येक तीन किलोमीटर पर ई-चार्जिंग स्टेशन की सुविधा उपलब्ध करवाना है। उन्होंने बताया कि हाईवे पर भी ई-चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध करवाने की प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ई-वाहनों के आने से पैट्रोल व डीजल से चलने वाले वाहनों की खपत काफी कम होगी। इन वाहनों पर सरकार की तरफ से सब्सिडी भी दी जा रही है। जिला प्रशासन को इलेक्ट्रिक कार मिली है वह टाटा कंपनी की नेक्सन ईवी कार है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान, सहायक परियोजना अधिकारी रविकांत शर्मा भी मौजूद थे।