Wednesday, August 31st, 2022

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: August 31, 2022

लिंग्याज विद्यापीठ (डीम्ड-टु-बी यूनिवर्सिटी) में बड़े ही धूम-धाम से गणपति की स्थापना की गई

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | लिंग्याज विद्यापीठ (डीम्ड-टु-बी यूनिवर्सिटी) में बड़े ही धूम-धाम से गणपति की स्थापना की गई। इको फ्रेंडली गणपति के साथ इस बार उनकी साज-सज्जा भी पूरी तरह से प्राकृतिक को ध्यान में रखकर की गई है। ताकि पर्यावरण की ओर लोग प्रेरित हो। लिंग्याज ग्रुप के चेयरमैन डॉ. पिचेश्वर गड्डे और प्रो वाइस चांसलर प्रो. डॉ. जी.जी. शास्त्री द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ गणपति की पूजा-अर्चना की गई। कॉलेज के सभी सदस्यों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं ने भी अपनी उपस्थिती दर्ज कराई व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। डॉ. शास्त्री ने बताया कि शुक्रवार को उनका विसर्जन किया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने इस पर्व के महत्व को भी वहां उपस्थित लोगों को परिचित कराया।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की कृपा से सुख-शांति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ऐसी मान्यता है कि गणेश जी का पूजन करते समय दूब, मोदक, बूंदी के लड्डू आदि अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

Posted by: | Posted on: August 31, 2022

एनजीएफ डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के द्वारा गुदराना गांव के लोगों तथा स्कूल के विद्यार्थियों को जल बचाओ जीवन बचाओ अभियान के प्रति जागरूक किया

पलवल(विनोद वैष्णव )।एनजीएफ डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के द्वारा गुदराना गांव के लोगों तथा स्कूल के विद्यार्थियों को जल बचाओ जीवन बचाओ अभियान के प्रति जागरूक किया इसमें अटल भूजल योजना के अधिकारियों के साथ मिलकर विद्यार्थियों ने बहुत ही अच्छे ढंग से सभी को संदेश दिया! जल ही जीवन है इसी के साथ भूजल के गिरते स्तर पर चिंता जताई!इस मौके पर रेडियो की डायरेक्टर दीप्ति प्रभाकर ने बताया कि आमजन की भागीदारी आमजन के सहयोग से ही हम इस अभियान को एक विशेष गति प्रदान कर सकते हैं! एनजीएफ कॉलेज समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहता है ! गोविंद माधव अटल भूजल योजना विभाग से बहुत ही अच्छी तरीके से स्कूली विद्यार्थियों को तथा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को समझाया तथा आमजन की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया! एनजीएफ कॉलेज के सीईओ श्री अश्वनी प्रभाकर ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी! इस मौके पर एनजीएफ डिग्री कॉलेज की सभी फैकल्टी तथा रेडियो की टीम मौजूद रही!

Posted by: | Posted on: August 31, 2022

मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टोमी से लकवाग्रस्त 50 वर्षीय मरीज को फरीदाबाद के एकॉर्ड हॉस्पिटल में मिला नया जीवन

फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )। टाइम इज ब्रेन’ यानी स्ट्रोक के मामले में समय ही सबसे ज्यादा मायने रखता है। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एकॉर्ड अस्पताल के न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट चेयरमैन डाॅ. रोहित गुप्ता और न्यूरोलजिस्ट डॉ. मेघा शारदा की टीम ने 50 वर्षीय ब्रेन स्ट्रोक के मरीज का मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टोमी तकनीक से सफल इलाज कर मरीज को नया जीवन दिया है। खास बात यह की स्ट्रोक के आधे घंटे बाद मरीज का इलाज शुरू कर दिया गया। मरीज अब पूरी तरफ स्वस्थ है। उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
डॉ. रोहित गुप्ता ने बताया कि ग्रेटर फरीदाबाद निवासी 50 वर्षीय सुरेश नॉन डाईबिटिक, नॉन हाइपरटेंसिव है। हाल ही में उसे घर पर अचानक ब्रेन स्ट्रोक पड़ा। शरीर के राइट साइड का पूरा हिस्सा पैरालाइसिस हो गया। हाथ पैरों ने काम करना बंद कर दिया। मुंह का एक भाग टेडा हो गया। इससे वह बोल भी नहीं पा रहे थे। मरीज के परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए एकॉर्ड अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक जांच में पाया गया की ब्रेन को रक्त पहुंचाने वाली दो बड़ी नसे (आई सी ए और एमसीए) पूरी तरह बंद थीं। मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टोमी तकनीक द्वारा नसों में फंसे क्लॉट को निकाल दिया गया। जिससे ब्रेन में रक्त का संचार दोबारा शुरू हो गया। राइट साइड की पैरालाइसिस पूरी तरह ठीक हो गया। मरीज कोमा की अवस्था से बाहर आ गया और अपनों को पहचानने लगा। उपचार के बाद मरीज अब स्वस्थ है। एक बार फिर से वह सामान्य तरीके से अपना जीवन जीने लगे है।

डॉ. रोहित ने बताया कि पिछले कुछ सालों में ब्रेन स्ट्रोक

युवाओं में तेजी से बढ़ने वाली बीमारी बनकर उभरी है। विश्व में हर दूसरे सेकेंड में एक मरीज ब्रेन स्ट्रोक का सामने आ रहा है। भारत में ही हर साल 15 लाख से ज्यादा स्ट्रोक के नए मरीज सामने आ रहे हैं। फरीदाबाद में प्रत्येक महीने लगभग 80 मरीज स्ट्रोक के आ रहे हैं। स्ट्रोक की पहचान चेहरा टेढ़ा हो जाना, आवाज बदलाना, शरीर केएक हिस्से में कमजोरी के साथ ताकत कम हो जाना प्रमुख है। लक्षणों को समझ कर तुरंत डॉक्टर को दिखाना जरूरी है। समय रहते यदि इलाज शुरू कर दिया जाए तो स्ट्रोक पर काबू पाया जा सकता है।

ब्रेन स्ट्रोक का नई तकनीक से उपचार -:
स्ट्रोक के इलाज के लिए थक्कारोधी दवाओं के अलावा अब मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टोमी नामक नई तकनीक भी आ गई है। खून के थक्के के कारण मस्तिष्क में ब्लॉक हुई रक्त वाहिकाओं को खोलने के लिए यह एक प्रभावी नॉन-सर्जिकल तकनीक है। मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टोमी प्रक्रिया तब इस्तेमाल की जाती है जब स्ट्रोक आने के 3 से 4 घंटे (गोल्डन पीरियड) के अंदर भी मरीज अस्पताल नहीं पहुंच पाता, थक्का-रोधी दवाएं कोई मेडिकल कारणवश मरीज को नहीं दी जा सकती या फिर दवाई देने के बाद भी ब्लॉक हुई खून की नस नहीं खुलती। डॉ. मेघा शारदा ने कहा की मैकेनिकल थ्रोमबेक्टोमी से लकवाग्रस्त मरीज का 12 से घंटे तक इलाज किया जा सकता है। इस तकनीक से लकवाग्रस्त मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है।