‘मर गए ओए लोको’ की कॉमेडी में छिपा है अनूठा संदेश : गिप्पी ग्रेवाल

( विनोद वैष्णव )| पंजाबी कॉमेडी फ्लिक ‘मर गए ओए लोको’ दुनिया भर में पंजाबी फिल्मों के प्रशंसकों के उत्साह को दुगुना करने के साथ हीभरपूर प्रशंसा भी हासिल कर रही हैअपनी इसी फिल्म का प्रमोशन करने के सिलसिले में पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवालफिल्म की अभिनेत्री बिन्नू ढिल्लों एवं पूरी स्टार कास्ट के साथ दिल्ली पहुंचे जहां होटल ली मेरीडियन में आयोजित मीडिया इंटरेक्शन केदौरान पत्रकारों के साथ अपने अनुभव और फिल्म से जुड़ी बातें साझा कीं। बता दें कि इस फिल्म का डायरेक्शन सिमरजीत सिंह ने कियाहै, जबकि इसके निर्माता खुद गिप्पी ग्रेवाल हैं मीडिया से बात करते हुए गिप्पी ने कहा, ‘यह एक अनूठी अवधारणा है, जिसे हम आपको कॉमिक तरीके से पेश कर रहे हैं। फिल्म कीकहानी एक मजबूत संदेश दे रही है, लेकिन इसके लिए हास्य-विनोद का तरीका चुना गया हैचूंकि पंजाबी प्रशंसकों को हल्के मूड कीफिल्में पसंद हैं, इसलिए हमारे सामने एक कॉमिक तरीके से एक संदेश पेश करना बहुत बड़ा चैलेंज था। हमने इस फिल्म के विचार कोएक अंग्रेजी उपन्यास से लिया है, जिसे एक अलग रणनीति के तहत प्रस्तुत किया है।’ उन्होंने कहा, ‘वास्तव में इस फिल्म की मूलअवधारणा बेहद अविश्वसनीय है। फिल्म का शीर्षक भी इसकी कहानी को औचित्य देता है।  पंजाबी फिल्मों के बारे में गिप्पी ने कहा, ‘मुझे वाकई खुशी है कि पंजाबी फिल्मों की दुनिया भर में सराहना की जाती है। खास बात यहहै कि भारत के विभिन्न राज्यों के लोग भी पंजाबी फिल्मों को सकारात्मक प्रतिक्रिया और प्यार दे रहे हैं। इसकी वजह से पंजाबी फिल्मोंको बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा पैसा मिल रहा है।’    इस फिल्म में काम करने के अपने अनुभव के बारे में अभिनेत्री बिन्नू ने कहा, ‘यह वास्तव में मेरे लिए एक अलग तरह की फिल्म थी।गिप्पी और सपना के साथ काम करना बेहद अच्छा और अलग था। मैं लंबे समय से गिप्पी के साथ काम कर रही हूं। इस फिल्म में कॉमेडीमेरी हाल की फिल्मों से काफी अलग है। इस बार हम हास्य के माध्यम से एक अलग तरह का संदेश लेकर आ रहे हैं।’ उल्लेखनीय हम्बल मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 31 अगस्त को रिलीज होनेवाली है।

मनोज जैन के नेतृत्व में दरियागंज रेजिडेंस फेडरेशन की नयी कार्यकारिणी गठित

नई दिल्ली( विनोद वैष्णव ) । दरियागंज रेजिडेंस फेडरेशन के सरंक्षक मनोज जैन की अध्यक्षता में रविवार को जैन बाल…

विकास से कोसों दूर और विनाश के नजदीक भाजपा : राकेश भड़ाना

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन राकेश भड़ाना ने कहा कि विकास के दावे करने वाली भाजपा…

आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी – तरुण तेवतिया 

फरीदाबाद  ( विनोद वैष्णव )| राजीव गांधी की जयंती के मौके पर फरीदाबाद युवा कांग्रेस द्वारा नेशनल हाइवे स्थित मैगपाई…

एनएसयूआई ने कक्षाओं में छात्र संवाद करके इक्कट्ठा किए 9740 रुपए 

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) । भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में चल रहा अनिश्चितकालीन…

आयशर विद्यालय सैक्टर-46, फरीदाबाद में स्पिकमैके द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘विरासत’

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) | आयशर विद्यालय सैक्टर-46, फरीदाबाद में स्पिक मैके द्वारा आयोजित कार्यक्रम विरासत के तीसरेचरणका शुभारंभ हुआ।कार्यक्रम…

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि देने टाउन पार्क में उमड़ा जनसैलाब

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ): पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जीवन दर्शन से भारतीय जनता पार्टी ही नहीं राजनीतिक…

युनिवर्सल अस्पताल ने पल्मोनरी पग्वलिस्म बीमारी से पीडित मरीज की बचाई जान

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। युनिवर्सल अस्पताल के डाक्टरो की टीम ने अरविंद पाण्डे पुत्र बुद्धन पाण्डे बिहार निवासी को पल्मोनरी…

विधायक मूलचंद शर्मा द्वारा एक विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

बल्लबगढ़( विनोद वैष्णव )| स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रंद्धाजलि देने के लिए बल्लबगढ़ के विधायक…

अखण्ड भारत संकल्प दिवस मनाया गया :-डा. संदीप मल्होत्रा

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। राष्ट्रीय हिन्दू परिषद फरीदाबाद शाखा द्वारा आज अखण्ड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। इस अवसर पर…