Saturday, April 14th, 2018

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: April 14, 2018

लंदन में भारत गौरव अवार्ड प्राप्त करते डॉ. आजाद कौशिक

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )।  शहर के मूल निवासी प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. आजाद कौशिक को इंग्लैंड के हाउस ऑफ कॉमन्स ब्रिटिश पार्लियामेंट लंदन में संस्कृति युवा संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया है। डॉ. कौशिक को यह पुरस्कार कनाडा सहित विश्व के अन्य देशों में भारत की सभ्यता व संस्कृति को प्रचारित करने और मजबूती से भारतवंशियों के बीच जागरूक करने के लिए दिया गया है। हर साल यह संस्था भारत गौरव का पुरस्कार भारत वंशी विश्व विख्यात शख्सियतों को देती हैं। डॉ. कौशिक के पुरस्कार मिलने से शहर के सामाजिक, धार्मिक व आर्थिक संगठनों में खुशी की लहर है। वे 1991 से कनाडा के गुल्फ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। डॉ. कौशिक इमोनोलॉजी के विश्व विख्यात प्रोफेसर हैं। इनके पिता प्रोफेसर आर के शर्मा सेक्टर 46 में रहते हैं। डॉ. कौशिक से पहले यह पुरस्कार स्वर्गीय कल्पना चावला, वरिष्ठ बॉलीवुड अभिनेता मनोज कुमार, आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर, डॉ. विंदेश्वर पाठक, कैलाश सत्यार्थी आदि को दिया  जा चुका है। डॉ. कौशिक पुरस्कार प्राप्त करने के बाद फरीदाबाद दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। जहां उनका स्वागत विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा किया जाएगा। विश्व ब्र्राह्मण संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद के लिए यह गौरव की बात है कि डॉ. कौशिक को यह भारत गौरव लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिला है। इनका भव्य स्वागत व अभिनंदन 17 अप्रैल को  किया जाएगा। डॉ. कौशिक नेशनल एलायंस ऑफ इंडो कैनेडियन सोसाइटी के प्रेसीडेंट हैं। 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कनाडा यात्रा के दौरान भव्य कार्यक्रम के आयोजन में भी डॉ. कौशिक ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया था। वे कनाडा व भारत खासकर हरियाणा के बीच सांस्कृतिक दूत की भूमिका निभा रहे हैं।
Posted by: | Posted on: April 14, 2018

रेयान विद्यालय फरीदाबाद द्वारा अटल सामुदायिक दिवस का आयोजन किया गया

( विनोद वैष्णव )| रेयान विद्यालय फरीदाबाद द्वारा अटल सामुदायिक दिवस का आयोजन किया गया रायन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के अध्यक्ष सर ए एफ पिंटो के विचारानुसार राष्ट्र की उन्नति को मापने का मुख्य आयाम छात्रों में वैज्ञानिक सोच और प्रौद्योगिकी दृष्टिकोण का विकास करना है उनकी इस प्रगतिशील विचारधारा को अमल में लाने हेतु विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सीमा कसूमरा के नेतृत्व में रायन विद्यालय ने नीति आयोग के सहयोग से छात्रों की वैज्ञानिक सोच का निरीक्षण करने के लिए विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया । इस समारोह का उद्देश्य छात्रों द्वारा अनुपयोगी सामान से उपयोगी वस्तुओं के निर्माण करने की वैज्ञानिक सोच को विकसित करना है। रायन विद्यालय फरीदाबाद में एक व्यवहारिक नवीनीकरण करने हेतु विभिन्न विद्यालयों को आमंत्रित किया गया ताकि वे विद्यार्थियों को एक सांझा मंच प्रदान कर सके। जहां विभिन्न परिवेश से आए छात्रों के साथ मिलकर अपने विचारों के आदान-प्रदान से नवीन रचनाएं करने में सक्षम हो सके।सामुदायिक दिवस का आरंभ विशेष प्रार्थना सभा द्वारा किया गया। सामुदायिक दिवस के तहत विभिन्न विद्यालयों तथा अशासकीय संस्थाओं के छात्रों को अपनी वैज्ञानिक सोच काआदान- प्रदान करके अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन हेतु बेहतरीन मंच प्रदान किया गया ।आगंतुक छात्रों ने अटल प्रयोगशाला में रायन छात्रों द्वारा सजाई विज्ञान प्रदर्शनी का भी आनंद उठाया ।अंततः यह दिन छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक तथा जानकारी देने वाला रहा।

Posted by: | Posted on: April 14, 2018

सुमित गौड़ के कार्यालय पर मनाया गया बाबा साहेब का 127वां जन्मोत्सव

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। भारत के संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर के 127वें जन्मोत्सव हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुमित गौड़ के सेक्टर-10 स्थित कांग्रेस भवन पर सादगीपूर्वक मनाया गया। इस दौरान एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करके जिले के कांग्रेसियों ने बाबा साहेब अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए उनके द्वारा राष्ट्र निर्माण में किए गए कार्याे को याद किया। इस मौके पर मुख्य रुप से प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राधा नरुला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डा. एस.एल. शर्मा, प्रदेश महासचिव पं. राजेंद्र शर्मा, महिला कांग्रेस नेत्री रेनू चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष गुलशन बगगा, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रिंकू चंदीला, संगठन सचिव ललित भड़ाना, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष नरेश गोदारा, प्रदेश सचिव नलिन हुड्डा, प्रदेश सचिव मोनू ढिल्लों, प्रदेश सचिव गजेंद्र ङ्क्षसह, के सी शर्मा, जिलाध्यक्ष आईटी सैल कांग्रेस, मनोज अग्रवाल कांग्रेसी नेता बल्लभगढ़, अशोक रावल, संजय सोलंकी, प्रताप शर्मा, बीर ङ्क्षसह गौतम, पूनम देवी, मनीष गौतम, दयाराम अटाली, अनीशपाल, राजेश आर्य, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डा. धर्मदेव आर्य, प्रदेश सचिव सुमित ने संंयुक्त रुप से कहा कि देश में गरीब व पिछड़े वर्गाे को उनके हकों को दिलवाने में बाबा साहेब ने अह्म भूमिका निभाई थी, आज उन्हीं की बदौलत दलित व पिछड़े वर्ग के लोग समाज की मुख्यधारा से जुड़ पाए है और उन्हीं की बदौलत ही आज गरीब, मजदूर व महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिल पाया है। उन्होंने कहा कि डा. साहेब ने एक समाज की नहीं बल्कि सर्व समाज के हकों के लिए संघर्ष किया और उनके हकों को दिलवाने के लिए सदा प्रयासरत रहे। आज उनके जन्मोत्सव पर हम सभी को उनके बताए आदर्शाे को अपनाते हुए देश व समाजहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए और हमें बाबा साहेब का अनुसरण करते हुए समाज को एक सूत्र पिराने के लिए प्रयास करने चाहिए और आपसी मतभेद भुलाकर संगठित रहना चाहिए।