Tuesday, August 28th, 2018

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: August 28, 2018

स्मार्ट सिटी में जनता दुखी, सडको पर भरा पानी : मानक चंद भाटिया   

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) : 2 नंबर ई ब्लॉक रामायण बाग से पचकुइया सडक़ पर पानी खड़ा होने पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। फरीदाबाद व्यापार मंच के प्रधान मानक चंद भाटिया ने विरोध प्रकट करते हुए कहा यह सडक़ अप्रैल 2017 में बनी थी। इसमें घटिया सामग्री लगाई गई है, जिसका विरोध फरीदाबाद व्यापार मंच ने पहले भी किया था। विरोध करने पर नगर निगम के जे ई सचदेवा ने आश्वाशन दिया था की इसकी जाँच करवाई जाएगी और सडक़ को जल्द ही ठीक करवाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आज उसी का नतीजा है कि सडक़ धस गई है। इस कारण सडक़ पर थोडी सी बरसात से ही पानी भर जाता है। निकासी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होने कहा नगर निगम के अधिकारी शहर की हालत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।  फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने की बात करते हैं, मगर सडकों पर ध्यान नहीं देते। फरीदाबाद को उन्होने सिटी भी नहीं छोडा। जबकि पहले की सरकार ने फरीदाबाद में बहुत काम किए थे। इस सरकार में अधिकारी विधायकों की नहीं सुन रहे जिस कारणे हर तरफ कूडे के ढेर, गंदगी, टूटी सडकें और सीवर का पानी खडा है। उन्होंने बताया इस सडक की शिकायत सी एम विंडो पर छ: महीने पहले की थी, लेकिन उसका भी अभी तक कोई जवाब नहीं आया है, और न कोई हल हुआ है। मानक चंद भाटिया ने कड़े शब्दों में कहा अगर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मंच और 2 नंबर ई ब्लॉक के लोग नगर निगम का घेराव करेंगे। इस मौके पर अमरनाथ, सुरेश भाटिया, दुली चंद, छबील भाटिया, सतीश भाटिया, अमन कुमार, अमृत लाल, अमरनाथ कथूरिया, मनोज कुमार, शालू भाटिया, प्रीतम लाल, मनहोर लाल कथूरिया सभी ने विरोध प्रकट किया।
Posted by: | Posted on: August 28, 2018

तेनालीराम सीरियल के मनी ने डी.सी. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मे पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का सन्देश दिया

( विनोद वैष्णव )|  डी.सी. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मे टी.वी. कलाकार सोहित विजय सोनी (तेनालीराम सीरियल के मनी) ने पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का सन्देश दिया। स्कूल के निदेशक पवन गुप्ता व प्राचार्या ज्योति गुप्ता ने स्कूल मे पधारने पर स्वागत किया।  डी.सी.मॉडल स्कूल का लक्ष्य 11000 पेड़ पौधे लगाने की मुहीम को आगे बढ़ाते हुए सोहित विजय सोनी ने कहा की पर्यावरण को बचाने व बच्चों को संस्कार देने का जो कार्य कर रहा है वह बहुत सराहनीय है। मैं आज बहुत खुश हूँ की डी.सी. मॉडल जैसे स्कूल ने जो आदर व सम्मान दिया है वह मैं जिन्दगी भर याद रखूँगा। इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर बच्चों ने योगा और नाटक की प्रस्तुति दी।बच्चों ने योग के माध्यम से निरोग रहने का सन्देश भी दिया। नाटक के माध्यम से यह सन्देश भी दिया की फ़ोन का सही उपयोग करना चाहिए ना की दुरूपयोग। कलाकार सोहित विजय सोनी ने बच्चों को ऑटोग्राफ्स देकर प्यार बांटा। बच्चों में भी ऑटोग्राफ्स लेने की होड़ लगी हुई थी और चेहरे पर ख़ुशी देखने को मिल रही थी। प्राचार्या ज्योति गुप्ता ने धन्यवाद करते हुए कहा की आज हमारे स्कूल के लिए बहुत अच्छा दिन है जो इतने बड़े हास्य कलाकार आज हमारे बीच में हैं। स्कूल की दो अध्यापिका मिनाक्षी डुडेजा व चन्दन के आज जन्मदिन वाले दिन सभी ने उनको ढेर सारी बधाईयाँ दी। दोनों अध्यापिकाओं ने अपने जन्म दिन के मौके पर पेड़ लगाकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।
        इस अवसर पर भगत श्री मेवाराम मेमोरियल ट्रस्ट के राष्ट्रिय अध्यक्ष कमलेश शास्त्री, सोमेश शर्मा, संजय सोनी, हरिशंकर शर्मा, श्याम सुन्दर शास्त्री, ज्ञानचंद वर्मा, राजरानी, मिनाक्षी डुडेजा, चन्दन आदि अध्यापक गण व गणमान्य आदि मौजूद थे।
Posted by: | Posted on: August 28, 2018

एशियन अस्पताल ने पहुंचाई बाढ़ पीड़ितों को मदद

( विनोद वैष्णव )| केरल में बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचने के उद्देश्य से एशियन अस्पताल और स्टाफ ने 7 लाख रूपए सीएम रिलीफ फंड में जमा कराए,और बाढ़ से पीड़ित 13 स्टाफ नर्स जिनके घर में बाढ़ का पानी भरने से सामान और घर दोनों को नुक्सान पंहुचा है उनको 5 लाख रूपये की सहायता दी है I इसके साथ ही अस्पताल की ओर से घर तबाह होने के कारण कैम्पों में रह रहे लोगों के लिए पैरासिटामोल, लेडीज कुर्ते, पाजामे, दुपट्टे (नए ), चावल, तुअर दाल,  नूडल्स के पैकेट,  हल्दीराम नमकीन के पैकेट, चीनी, चायपत्ती, नमक, हल्दी, मिर्च, जीरा, अन्य जरुरी सामान व् रस्क के पैकेट  दिल्ली स्थित केरला  हाउस में बाढ़ पीड़ितों को पहुंचने के लिए दिए हैं I