फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) : 2 नंबर ई ब्लॉक रामायण बाग से पचकुइया सडक़ पर पानी खड़ा होने पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। फरीदाबाद व्यापार मंच के प्रधान मानक चंद भाटिया ने विरोध प्रकट करते हुए कहा यह सडक़ अप्रैल 2017 में बनी थी। इसमें घटिया सामग्री लगाई गई है, जिसका विरोध फरीदाबाद व्यापार मंच ने पहले भी किया था। विरोध करने पर नगर निगम के जे ई सचदेवा ने आश्वाशन दिया था की इसकी जाँच करवाई जाएगी और सडक़ को जल्द ही ठीक करवाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आज उसी का नतीजा है कि सडक़ धस गई है। इस कारण सडक़ पर थोडी सी बरसात से ही पानी भर जाता है। निकासी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होने कहा नगर निगम के अधिकारी शहर की हालत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने की बात करते हैं, मगर सडकों पर ध्यान नहीं देते। फरीदाबाद को उन्होने सिटी भी नहीं छोडा। जबकि पहले की सरकार ने फरीदाबाद में बहुत काम किए थे। इस सरकार में अधिकारी विधायकों की नहीं सुन रहे जिस कारणे हर तरफ कूडे के ढेर, गंदगी, टूटी सडकें और सीवर का पानी खडा है। उन्होंने बताया इस सडक की शिकायत सी एम विंडो पर छ: महीने पहले की थी, लेकिन उसका भी अभी तक कोई जवाब नहीं आया है, और न कोई हल हुआ है। मानक चंद भाटिया ने कड़े शब्दों में कहा अगर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मंच और 2 नंबर ई ब्लॉक के लोग नगर निगम का घेराव करेंगे। इस मौके पर अमरनाथ, सुरेश भाटिया, दुली चंद, छबील भाटिया, सतीश भाटिया, अमन कुमार, अमृत लाल, अमरनाथ कथूरिया, मनोज कुमार, शालू भाटिया, प्रीतम लाल, मनहोर लाल कथूरिया सभी ने विरोध प्रकट किया।
Related Posts
डीएवी शताब्दी महाविद्यालय ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस कार्यक्रम का आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग…
के.एल. महता महिला महाविद्यालय के सभागार में 28 जनवरी 2024 को प्रेरणा दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | महर्षि शिक्षण दयानन्द संस्थान एवं आर्य केंद्रीय सभा के तत्वाधान में के.एल. महता महिला महाविद्यालय…
लिंग्याज विद्यापीठ में हुआ शुभारम्भ “सीरीज ऑफ इंटर प्रोनो कनेक्ट”
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : लिंग्याज विद्यापीठ (डीम्ड-टु-बी यूनिवर्सिटी) ने छात्रों की नवीन सोच विकसित करने के लिए उद्यमिता की दिशा…