Sunday, July 18th, 2021

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: July 18, 2021

भाजपा कार्यालय के शिलान्यास के अवसर पर व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग अति सराहनीय- बिजेंद्र नेहरा

कल मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी द्वारा भाजपा फरीदाबाद जिला कार्यालय के शिलान्यास के अवसर पर आए हुए सभी आमंत्रित पदाधिकारी कार्यकर्ता पत्रकार एवं पुलिस कि भोजन की व्यवस्था की गई थी।

बीजेपी प्रदेश सह प्रवक्ता एवं कार्यक्रम में भोजन की व्यवस्था देख रहे विजेंद्र नेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि वीवीआइपी सहित अन्य सरकार के पदाधिकारियों का भोजन की व्यवस्था अलग से की गई थी।

इसके अलावा प्रमुख रूप से समारोह में आमंत्रित उद्योगपति, समाजसेवी, पत्रकार एवं पुलिस इत्यादि के भोजन की व्यवस्था अलग से की गई थी।

माननीय मुख्यमंत्री जी के जाने के बाद पुलिस कर्मियों को भोजन करने के लिए भोजन की व्यवस्था देख रहे प्रदेश के सह प्रवक्ता श्री विजेंद्र नेहरा द्वारा कहां गया था।

भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सभी के भोजन करने के बाद सबसे अंत में भोजन किया था कुछ मीडिया के अखबारों में इस तरह की खबरें हैं कि पुलिस ने भोजन व्यवस्था को खराब किया ये गलत है जबकि सच्चाई यह है कि पुलिसकर्मियों ने गर्मी और धूप में सुबह से ही व्यवस्था बनाने में अपना सहयोग किया एवं भोजन के लिए कहने पर ही भोजन ग्रहण किया, मेरा सभी मीडियाकर्मियों से निवेदन है कि कृपया इस विषय में पुलिस कर्मियों पर दोषारोपण ना करें क्योंकि सुबह से कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सहयोग करके पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन किया है। यह बात भी ठीक नहीं है कि कुछ लोग कार्यक्रम से बिना भोजन करें निकल गए कार्यक्रम में भोजन की पर्याप्त व्यवस्था थी एवं आए हुए सभी महानुभावों ने तसल्ली से भोजन करके कार्यक्रम स्थल को छोड़ा।


Posted by: | Posted on: July 18, 2021

डॉक्टर कृष्ण कांत बने इंडियन सोसाइटी ऑफ एनालिटिकल साइंटिस्ट (दिल्ली चैप्टर) के उपाध्यक्ष

डॉ कृष्णकांत, प्राचार्य अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ को इंडियन सोसाइटी ऑफ एनालिटिकल साइंटिस्ट(दिल्ली चैप्टर) का निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। सभी पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध हुआ। डॉ जे क्रिस्टोफर, आइओसी (आरएंडी) फरीदाबाद को अध्यक्ष, जामिया हमदर्द दिल्ली के डॉ एम एस आलम को उपाध्यक्ष, आईओसी (आरएंडी) फरीदाबाद के डॉ रविंद्र कुमार को सचिव, डीक्रस्ट मुरथल के डॉ अशोक कुमार को संयुक्त सचिव, डीटीयू दिल्ली के डॉ राम सिंह को संयुक्त सचिव, आइओसी (आरएंडी) फरीदाबाद के डॉ धीर सिंह को कोषाध्यक्ष, एमडीयू रोहतक के डॉ देवेंद्र सिंह को संयुक्त कोषाध्यक्ष चुना गया। सोसाइटी की कार्यकारिणी समिति के सदस्य के लिए डॉ ए एस सरपाल, डॉ जी एल शर्मा, डॉ रूपेश कुमार, डॉ राजकुमार सिंह, डॉ रविंद्र सिंह एवं डॉ विशाल गोयल को चुना गया।सोसाइटी की कार्यसमिति की बैठक में डॉक्टर जीएस कपूर, आईओसी (आरएंडी) फरीदाबाद को सोसाइटी का प्रधान मनोनीत किया गया। इस सोसाइटी का काम एनालिटिकल साइंसेस मैं शोध को बढ़ावा देना, शोध विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करना एवं महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले होनहार विद्यार्थियों को मेरिट कम मींस स्कॉलरशिप प्रदान करना है। यह सोसाइटी समय-समय पर वैज्ञानिकों और शोधार्थियों को सेमिनार, वर्कशॉप एवं राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों के माध्यम से और वर्तमान में वेबिनारस(तरंग-गोष्ठी यों) के माध्यम से अपने शोध को दुनिया के सामने रखने का अवसर प्रदान करती है।