गर्मी के मौसम में घूमने के लिए खूबसूरत हिल स्टेशन

Posted by: | Posted on: May 25, 2022

फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : गर्मी के मौसम आ चुका हैं। धीरे-धीरे यह गर्मी बढ़ती ही जाएगी। एक समय ऐसा आएगा जब लोग इस गर्मी से बेहाल होने लगेंगे। ऐसे में लोग ठण्डी जगह की तलाश करेंगे। समर वेकेशन में घूमने के लिए भारत की यह सबसे बेस्ट जगहों में से एक हैं। यहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां पर काफी कम खर्चे में घूमा जा सकता हैं। भारत के ये स्थान आपको गर्मी से भी निजात दिलाएंगे। क्योंकि यहां तामपान गर्मी के समय में ठण्डा रहता हैं। तो चलिए जानते हैं कौन से वह भारत के फेमस पर्यटक स्थल जहां आपको कम खर्चे में गर्मी से निजात मिल सकती है।

  1. रानीखेत (उत्तराखंड)

रानीखेत को अंग्रेजों द्वारा विकसित किया गया था। यह उत्तराखण्ड में स्थित है। यह क्षेत्र जंगल एवं हिमालय पर्वत को जोड़ता हैं। यह स्थान प्रकृति की सबसे सुन्दर एवं शांत जगहों में शामिल है। गर्मियों के दिनों पर्यटकों के लिए यह सबसे खास जगह हैं। रानीखेत उत्तराखंड का एक बहुत ही ठंडा और प्रमुख हिल स्टेशन है, जिसको अंग्रेजो द्वारा विकसित किया गया था। रानीखेत हिमालय पर्वत की पहाड़ियों और जंगलों को जोड़ता है। रानी खेत की शांत जलवायु और सरल प्राकृतिक सुंदरता इसको गर्मियों का एक खास पर्यटन स्थल बनती है। रानीखेत अपने कई खास पर्यटन स्थलों से हर साल भारी संख्या में पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। अगर आप गर्मियों के मौसम में भारत में घूमने की कोई अच्छी जगह तलाश रहे हैं तो रानीखेत अपनी लिए एक आदर्श स्थान साबित हो सकता है। रानी खेत का गर्मियों के दौरान तापमान 8°C से 22°C के बीच रहता है।

  1. तवांग (अरुणाचल प्रदेश)

अरुणाचल प्रदेश में लगभग 3048 मीटर की ऊंचाई पर स्थित तवांग, कई महत्वपूर्ण और सुंदर मठों के लिए जाना जाता है और दलाई लामा के जन्म स्थान के रूप में प्रसिद्ध है। तवांग भारत में गर्मियों में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक हैं। अगर आप सूरज की चिलचिलाती गर्मी से परेशान हो चुकें हैं तो आपको तवांग की यात्रा की यात्रा के लिए जरुर जाना चाहिए। अगर आप गर्मियों के मौसम में भी तवांग की यात्रा करते हैं तो यह आध्यात्मिकता की खुशबू में लिपटी अपनी प्राकृतिक सुंदरता से आपकी यात्रा को बेहद सुखद बना देगा। गर्मियों में तवांग का तापमान 5°C से 21°C के बीच रहता है जो कि भारत के गर्म स्थलों की तुलना में काफी कम है।

  1. मैकलोडगंज (हिमाचल प्रदेश)

मैकलोडगंज हिमाचल प्रदेश राज्य में धर्मशाला के पास स्थित एक हिल स्टेशन है जो ब्रिटिश प्रभाव के साथ तिब्बती संस्कृति का सुंदर मिश्रण है। भारत में गर्मियों के मौसम में यात्रा करने के लिए मैकलोडगंज एक आदर्श पर्यटन स्थल है। अपनी मैकलोडगंज यात्रा के दौरान आप ट्रायंड और इंद्रहार पास कि सैर करने के साथ यहाँ के वनस्पतियों और जीवों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। मैकलोडगंज में गर्मियों के दौरान अधिकतम तापमान 25°C तक रहता है।

  1. स्पीति वैली (हिमाचल प्रदेश)

भारत में गर्मियों में घूमने की जगह की तलाश में हैं तो हिमाचल प्रदेश में स्थित स्पीति घाटी से अच्छी जगह आपके लिए और कोई नहीं हो सकती। स्पीति घाटी समुद्र तल से 12,500 फीट की उंचाई पर स्थित है और हर तरफ से हिमालय से घिरी हुई है। स्पीति घाटी के ठंडे रेगिस्तान, सुरम्य घाटियाँ और वातावरण इसको भारत में गर्मियों का खास पर्यटन स्थल बनाते हैं। यह घाटी हिमाचल में एक ऐसी जगह है जहाँ वर्ष में सिर्फ 250 दिन धूप मिलती है, जिसकी वजह से यह देश के सबसे ठंडे स्थानों में से एक है। यहां गर्मियों के दौरान तापमान लगभग 15°C के आसपास रहता है।

  1. अस्कोट (उत्तराखंड)

यह ऑफबीट हिल स्टेशन भारत-नेपाल सीमा के पास उत्तराखंड के पूर्व में स्थित है। चूंकि अस्कोट के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, तो अगर आप हिमालय में इस ऑफबीट डेस्टीनेशन को चुनते हैं, तो यहां आप हरे-भरे देवदार के पेड़ और रोडोडेड्रौन वन देख सकते हैं। यदि आप उत्तराखंड में कुमाऊं क्षेत्र के काठगोदाम तक के लिए ट्रेन लेते हैं, तो अस्कोट के लिए आपको 234 किमी की यात्रा करने के लिए कैब किराए से लेनी होगी। अच्छी बात ये है कि देहरादून और पिथौरागढ़ से फ्लाइट कनेक्टिविटी है। इसलिए अगर आप चाहें तो देहरादून और वहां से पिथौरागढ़ के लिए फ्लाइट ले सकते हैं या फिर दिल्ली से देहरादून के लिए बस ले सकते हैं। अस्कोट में पीडब्ल्यूडी का रेस्ट हाउस है, अगर यह जगह बुक हो जाती है, तो आप पिथौरागढ़ में भी रूक सकते हैं।

  1. केम्म्रगुंडी (कर्नाटक)

जब हिल स्टेशनों की बात आती है, तो हम अक्सर दक्षिण भारत के ऊटी और कोडाईकनाल के बरे में सोचते हैं, लेकिन कम्म्रगुंडी एक ऐसा डेस्टीनेशन है, जो कर्नाटक के चिक्कमगलरू जिले में स्थित है। बैंगलोर से लगभग 273 किमी दूर यह एक ऐसी जगह है जहां झरने, पहाड़ जैसे असली परिदृश्य के बीच आराम करने का मौका मिलेगा। यह जगह सड़क मार्ग चिक्कमगलुरू से 53 किमी दूर है। यदि आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट का यूज कर रहे हैं, तो आप लिंगदहली से निजी बस पकड़ सकते हैं। यहां पर राजभवन के पास ठहरने के लिए एक गेस्ट हाउस अच्छा ऑप्शन है।

  1. कसोल (हिमाचल प्रदेश)

कसोल, हिमाचल का काफी प्यारा हिल स्टेशन है। हिमाचल प्रदेश घूमने आए लोगों की यह पहली पसंद होता है। कसोल जाने के लिए दिल्ली से कुल्लू जाने की बस लें और उसके बाद कुल्लू से कसोल के लिए बस में बैठ जाएं। दिल्ली से कसोल की दूरी लगभग 536 किमी है। इस यात्रा में लगभग 11-12 घंटे का समय लग सकता है। यहां पर ट्रेकिंग और आउटिंग का मजा ही अलग है। मणिकरण गुरुद्वारा, खीरगंगा, मलाणा, जिम मॉरिसन कैफे आदि जगह घूम सकते हैं। यहां पर ऑफ सीजन में 700-800 रुपये में ठहरने के लिए आसानी से रूम मिल सकता है।

Source By : https://www.ghumodunia.com/famous-hill-stations-and-coolest-destinations-in-india-for-summer-vacation-293661





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *