Friday, August 2nd, 2019

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: August 2, 2019

फेम इंडिया मैग्जीन के सर्वे में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल देश के श्रेष्ठ 21 मंत्रियों में शामिल।

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | देश की प्रतिष्ठित फेम इंडिया मैग्जीन ने हरियाणा के उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल को देश के श्रेष्ठ 21 मंत्रियों में शामिल किया है, फेम इंडिया मैग्जीन ने देश की जानी-मानी सर्वे कंपनी एशिया पोस्ट के साथ मिल कर साल 2019 के सर्वश्रेष्ठ 21 मंत्रियों के नाम से सर्वे किया। इस में व्यक्तिगत छवि, कार्य क्षमता, प्रभाव, विभाग की समझ, लोकप्रियता, दूरदर्शिता, कार्यशैली व परिणाम विषय के आधार पर राज्यों के मंत्रियों का सर्वे किया, इस सर्वे में हरियाणा के एक मात्र कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का नाम शामिल किया गया है, इस विषय पर प्राप्त जानकारी के मुताबिक फेम इंडिया ने एशिया पोस्ट के साथ मिल कर जो देश भर में 21 अलग-अलग श्रेणियों के साथ सर्वे किया, उसमें सर्वे टीम ने देश के कई हिस्सों में घूम कर प्रबुद्ध जनों से बात की और उनसे सभी बिंदुओं पर चर्चा की, जिसके तहत जो नतीजे आए उनको सिलसिलेवार जमा कर आंकड़े जोड़े गए, प्राप्त आंकड़ों के आधार पर निष्कर्ष निकाल कर ये नतीजे सामने आए। फेम इंडिया ने विपुल गोयल को आधुनिक व विकासवादी नीतियों के लिए चर्चित चेहरा घोषित किया है। इस मैग्जीन ने विपुल गोयल की आठ बिदुओं पर पड़ताल की जिसका परिणाम निम्नानुसार है, व्यक्तिगत बिंदु पर 96 फीसदी, छवि पर 95%, कार्य क्षमता 98 प्रतिशत, प्रभाव के लिए 94 फीसदी नंबर दिए गए हैं, जबकि विभाग की समझ 96%, लोकप्रियता 97 फीसदी और दूरदर्शिता, कार्यशैली व परिणाम के लिए 95-95 प्रतिशत अंक दिए गए हैं।आपको बतादें कि फेम इंडिया ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के द्वारा बतौर मंत्री किए गए कार्यों में”ईज़ ऑफ डूइंग” बिज़नेस में 14वें पायदान से राज्य को देशभर में तीसरे पायदान पर लाने की विशेष सराहना की है, इसके अलावा इस मैग्ज़ीन ने पर्यावरण संरक्षण के लिए विपुल गोयल द्वारा चलाए जा रहे मेगा प्लानटेश मुहिम का ज़िक्र करते हुए उन्हे बेहद संजीदा राजनेता निरूपित किया है। इस रिपोर्ट के आने के बाद फरीदाबाद के बीजेपी कार्यकर्ताओं और विपुल गोयल के चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Posted by: | Posted on: August 2, 2019

‘जल है तो कल है, संरक्षण ही इसका हल है” पर MVN University में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

होडल (विनोद वैष्णव ) | एम वी एन विश्वविद्यालय पलवल में जल संरक्षण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें विश्वविद्यालय के सभी विभागों के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष एवं छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।कार्यशाला के शुरुआत में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जे.वी देसाई ने जल के महत्व को बताते हुए कहा कि धरती पर सभी जीवित प्राणियों के लिए जल अमृत के समान है, जल के बिना धरती पर किसी भी प्राणी का जीवन संभव नहीं है। अतः भावी पीढ़ी के जीवन के लिए जल संरक्षण अत्यंत ही आवश्यक है। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि, जल है तो कल है संरक्षण ही इसका हल है।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ राजीव रतन ने कहा कि हमारी धरती पर वैसे तो 70% जल ही है लेकिन मनुष्य के लिए पीने लायक जल केवल 1% ही है जो कि हमें भूमिगत जल, नदियों, तालाबों और वर्षा के पानी से उपलब्ध होता है। वर्तमान समय में जल के अंधाधुंध दोहन और वर्षा की कमी के कारण भूमिगत जल में कमी आ गई है जिसके कारण पूरे विश्व में पानी की किल्लत हो गई है। आज मनुष्य द्वारा जो पीने लायक जल है, उसे भी लगातार प्रदूषित किया जा रहे हैं जो कि पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है। इसलिए हम सबको मिलकर जल संरक्षण के लिए कारगर कदम उठाने होंगे।इसी क्रम में विधि विभागाध्यक्ष डॉ राहुल वार्ष्णेय ने जल संरक्षण के महत्व को विस्तार से समझाते हुए कहा कि जल को बचाने के लिए अनावश्यक कार्यों में जल का उपयोग नहीं करे, वर्षा जल का संग्रह करें और अधिक से अधिक मात्रा में पेड़ पौधे लगाएं। इसकी शुरुआत हमें अपने घर से करें जिससे कि हमारा पर्यावरण और भावी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रह सके।इस कार्यशाला में डॉ सचिन गुप्ता, डॉ तरुण विरमानी, डॉ नन्द राम, डॉ मुकेश सैनी, डॉ पवन शर्मा, डॉ रामवीर सिंह, डॉ अनु बहल मेहरा, डॉ दिव्या अग्रवाल, दयाशंकर प्रसाद, महेन्द्र धानु, प्रशांत कुमार, अजय कुमार, रेशु विरमानी, ववीता यादव, आलोक श्रीवास्तव, सुधीर डुडेजा, धरमवीर शर्मा, सुंदर आदि सभी स्टाफ छात्र-छात्राओं के साथ उपस्थित थे।

Posted by: | Posted on: August 2, 2019

फरीदाबाद के सीही गांव में 27 लाख की लागत से होगा सड़क निर्माण, अमन गोयल ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) |फरीदाबाद के सीही गांव में सड़क की हालत खराब होने से बारिश के दिनों में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिसको देखते हुए फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 89 के विधायक और हरियाणा सरकार में उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने सीही गांव में सड़क निर्माण के लिए 27 लाख का बजट स्वीकृत कराया है, भाजपा युवा नेता अमन गोयल ने सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में सड़क निर्माण के लिए नारियल फोड़ कर कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अमन गोयल ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री आदरणीय मनोहर लाल जी ने हरियाणा के चहुमुखी विकास की जो पहल की है वह सभी के सामने है, सरकार की कोशिश है कि हर वर्ग और हर क्षेत्र का समुचित विकास हो। हरियाणा की सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर चल कर हरियाणा को देश में नंबर वन राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है, उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि विकास बिना जन-भागीदारी के अधूरा रहता है इस लिए आप सभी साथ आएँ और हरियाणा को नंबर वन का दर्जा दिलाने में माननीय मुख्यमंत्री जी का और आदरणीय विपुल गोयल जी का साथ दें ताकि फरीदाबाद तरक्की के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ सके।फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 89 के विधायक और हरियाणा सरकार में उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल चाहे पर्यावण संरक्षण का मुद्दा हो या फिर युवाओं को रोज़गार से जोड़ने की बात हो या विकास को गति देना हो हर मोर्चे पर डटे हैं, और युवा नेता अमन गोयल स्थानीय लोगों से लगातार संपर्क कर उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में हर वक्त तत्पर रहते हैं।

Posted by: | Posted on: August 2, 2019

पूर्व मंत्री जगदीश नायर ने गांव भुलवाना में डोर टू डोर संगठन पर्व सदस्यता अभियान चलाया

होडल (विनोद वैष्णव ) | गांव भुलवाना में संगठन पर्व सदस्यता अभियान को तेजी से चला कर पूर्व मंत्री जगदीश नायर ने गांव भुलवाना में डोर टू डोर संगठन पर्व सदस्यता अभियान चलाया ! साथ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगमोहन गोयल, मंडल अध्यक्ष राजकुमार रावत, मंडल महामंत्री राजेश शर्मा पैगलतू, सदस्यता प्रमुख प्रेमराज तंवर ,महेंद्र महावर,वांके शर्मा पार्षद, मनोज सौरत, हरि नायर, गोविंद, गोकुल सरपंच कुंवर सिंह पूर्व सरपंच, खचेरा पूर्व मेंबर,देशराज दरोगा, बिशन सिंह ,मनीष ,ज्योति प्रकाश ,जगत सिंह, आसाराम, पूरन, सुनील,मोहन श्याम वकील, लक्ष्मण ,मोहन नंबरदार, फत्ते पंडित ,मोहन फौजी, वह काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे!

Posted by: | Posted on: August 2, 2019

आदित्य इंटरनेशनल स्कूल गढख़ेड़ा में पौधारोपण अभियान चलाया गया

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | जल शक्ति अभियाान के तहत आदित्य इंटरनेशनल स्कूल गढख़ेड़ा में पौधारोपण अभियान चलाया गया। स्कूल के सभी विद्यार्थीयों ने स्कूल परिसर में पौधारोपण किया। विद्यार्थीयों ने लगाए गए पौधों की देखभाल करने की शपथ ली। स्कूल के प्रिंसिपल सर्वेश चंद ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा जल शक्ति अभियान चलाया गया है जिसके अंर्तगत पौधागिरी कार्यक्रम चलाया गया है।आदित्य इंटरनेशनल स्कूल में भी पौधारोपण अभियान चलाया गया है। विद्यार्थीयों ने छायादार पौधों में नीम, पीपल, बड़, पिलकन, शीशम, अशोक का पौधारोपण किया वहीं फलदार पौधों में आम,जामुन, अमरूद, नीबू, अनार, के पौधे लगाए गए। इसके अलावा गुलाब, गुढहल, मोतिया, गैंदा, मधुमालती,चमेली के पौधे लगाए गए। उन्होंने बताया कि पौधारोपण अभियान को लेकर विद्यार्थीयों में काफी जोश व उत्साह देखने को मिला है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर स्कूल के विद्यार्थी सजग है। विद्यार्थीयों को जल संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया है।