फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | जल शक्ति अभियाान के तहत आदित्य इंटरनेशनल स्कूल गढख़ेड़ा में पौधारोपण अभियान चलाया गया। स्कूल के सभी विद्यार्थीयों ने स्कूल परिसर में पौधारोपण किया। विद्यार्थीयों ने लगाए गए पौधों की देखभाल करने की शपथ ली। स्कूल के प्रिंसिपल सर्वेश चंद ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा जल शक्ति अभियान चलाया गया है जिसके अंर्तगत पौधागिरी कार्यक्रम चलाया गया है।आदित्य इंटरनेशनल स्कूल में भी पौधारोपण अभियान चलाया गया है। विद्यार्थीयों ने छायादार पौधों में नीम, पीपल, बड़, पिलकन, शीशम, अशोक का पौधारोपण किया वहीं फलदार पौधों में आम,जामुन, अमरूद, नीबू, अनार, के पौधे लगाए गए। इसके अलावा गुलाब, गुढहल, मोतिया, गैंदा, मधुमालती,चमेली के पौधे लगाए गए। उन्होंने बताया कि पौधारोपण अभियान को लेकर विद्यार्थीयों में काफी जोश व उत्साह देखने को मिला है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर स्कूल के विद्यार्थी सजग है। विद्यार्थीयों को जल संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया है।
Related Posts
ब्रह्मकुमारी केंद्र में दीपावली मिलन समारोह में मौजूद विधायक राजेश नागर का सम्मान करती साधिकाएं
फरीदाबाद (एस पी सिंह/बिजेंदर सिंह)।दीवाली का त्यौहार खुशियां लेकर आता है और इस बार की दीवाली कोरोना महामारी के बीच…
फरीदाबाद के गुरुजी देवेंद्र गौड़ नरियाला की कविता पाठयक्रम में शामिल
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : राजकीय प्राथमिक पाठशाला ऊंचागांव बल्लभगढ़ में प्राथमिक शिक्षक के पद पर कार्यरत देवेंद्र गौड़ द्वारा रचित…
उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने किया जल निकासी की नई लाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ): मॉनसून के दौरान ज्यादा समय तक जलभराव की स्थिति पैदा ना हो ,इसके लिए फरीदाबाद विधानसभा में…