फेम इंडिया मैग्जीन के सर्वे में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल देश के श्रेष्ठ 21 मंत्रियों में शामिल।

0
67921585_2309748359102668_7762566265490636800_o

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | देश की प्रतिष्ठित फेम इंडिया मैग्जीन ने हरियाणा के उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल को देश के श्रेष्ठ 21 मंत्रियों में शामिल किया है, फेम इंडिया मैग्जीन ने देश की जानी-मानी सर्वे कंपनी एशिया पोस्ट के साथ मिल कर साल 2019 के सर्वश्रेष्ठ 21 मंत्रियों के नाम से सर्वे किया। इस में व्यक्तिगत छवि, कार्य क्षमता, प्रभाव, विभाग की समझ, लोकप्रियता, दूरदर्शिता, कार्यशैली व परिणाम विषय के आधार पर राज्यों के मंत्रियों का सर्वे किया, इस सर्वे में हरियाणा के एक मात्र कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का नाम शामिल किया गया है, इस विषय पर प्राप्त जानकारी के मुताबिक फेम इंडिया ने एशिया पोस्ट के साथ मिल कर जो देश भर में 21 अलग-अलग श्रेणियों के साथ सर्वे किया, उसमें सर्वे टीम ने देश के कई हिस्सों में घूम कर प्रबुद्ध जनों से बात की और उनसे सभी बिंदुओं पर चर्चा की, जिसके तहत जो नतीजे आए उनको सिलसिलेवार जमा कर आंकड़े जोड़े गए, प्राप्त आंकड़ों के आधार पर निष्कर्ष निकाल कर ये नतीजे सामने आए। फेम इंडिया ने विपुल गोयल को आधुनिक व विकासवादी नीतियों के लिए चर्चित चेहरा घोषित किया है। इस मैग्जीन ने विपुल गोयल की आठ बिदुओं पर पड़ताल की जिसका परिणाम निम्नानुसार है, व्यक्तिगत बिंदु पर 96 फीसदी, छवि पर 95%, कार्य क्षमता 98 प्रतिशत, प्रभाव के लिए 94 फीसदी नंबर दिए गए हैं, जबकि विभाग की समझ 96%, लोकप्रियता 97 फीसदी और दूरदर्शिता, कार्यशैली व परिणाम के लिए 95-95 प्रतिशत अंक दिए गए हैं।आपको बतादें कि फेम इंडिया ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के द्वारा बतौर मंत्री किए गए कार्यों में”ईज़ ऑफ डूइंग” बिज़नेस में 14वें पायदान से राज्य को देशभर में तीसरे पायदान पर लाने की विशेष सराहना की है, इसके अलावा इस मैग्ज़ीन ने पर्यावरण संरक्षण के लिए विपुल गोयल द्वारा चलाए जा रहे मेगा प्लानटेश मुहिम का ज़िक्र करते हुए उन्हे बेहद संजीदा राजनेता निरूपित किया है। इस रिपोर्ट के आने के बाद फरीदाबाद के बीजेपी कार्यकर्ताओं और विपुल गोयल के चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *