फरीदाबाद से नमो नमो मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्त किये गए बबलू चौधरी

Posted by: | Posted on: July 3, 2019

फरीदाबाद(विनोद वैष्णव ) |नमो नमो मोर्चा हरियाणा का विस्तार का सफर फरिदाबाद तक पहुँच गया। बल्लभगढ़ निवासी सुधीर सिंह (बबलू चौधरी) को नमो नमो मोर्चा फरीदाबाद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इनकी नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष ठा. बलबीर सिंह सिसोदिया ने की।
प्रदेश अध्यक्ष सिसोदिया ने बताया कि, उन्होंने बबलू चौधरी की पार्टी के प्रति सक्रियता एवं उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष का पदभार सौंपा है। उन्होंने बबलू चौधरी पर भरोषा जताते हुए कहा कि, मुझे पूरी उम्मीद है कि, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भाजपा व मोदी जी विचारधारा को जन-जन तक विस्तार करने में पूरा योगदान देंगे।
वहीं नमो नमो मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि, मेरा मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और युवाओं को जागरूक कर देश मे नरेन्द्र मोदी को मजबूत करना और हरियाणा में पुनः मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाना है। जैसा कि प्रदेश में इस बार 75 पार का जो नारा चल रहा है उसे मूर्तरूप देना मेरा प्रथम लक्ष्य रहेगा। 
स्थानीय भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बबलू चौधरी के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके कार्यालय पहुंचकर तुलसी का पौधा भेंटकर बधाई दी। इस मौके पर बल्लभगढ़ विधानसभा से भाजपा की टिकट पर दावेदारी ठोक रहे सूरज मान, सीही मंडल अध्यक्ष पवन सोरौत, महामंत्री रोहित राजपूत, सुनील यादव, सुधीर यादव, राजबीर सिंह, लखन रावत, संदीप बुख़ारपुर, अनिल डांगी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *