फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : फरीदाबाद स्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव को निष्पक्ष और प्रभावी रूप से करने के लिए जिला रजिस्ट्रार समिति ने डॉक्टर अखिल महाजन पूर्व चिकित्सा ESI हॉस्पिटल को प्रशासक के रूप में नियुक्त किया है इस बात की जानकारी वर्तमान निवर्तमान प्रधान आकाश गुप्ता जो की तीसरी बार प्रधान बने थे ।

उन्होंने बताया संस्था के सदस्य बदरपुर बॉर्डर से लेकर के होडल बॉर्डर तक दोनों जिलों में है और यह सभी सदस्य फरीदाबाद शहर के अंदर प्रॉपर्टी का व्यवसाय करते हैं और साथ उन्होंने चुनाव प्रशासन से अपील की कि एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाए जाएं, ताकि सभी सदस्यों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत अपना प्रतिनिधि चुनने का अवसर मिल सके।
आकाश गुप्ता (निवर्तमान प्रधान ,फरीदाबाद स्टेट वेलफेयर एसोसिएशन)