Monday, December 23rd, 2019

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: December 23, 2019

फौगाट स्कूल के अमन शुक्ला का स्कूली नेशनल क्रिकेट में हुआ चयन

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव/दीपक शर्मा )।राजीव कॉलोनी, समयपुर रोड, से. 56 , फरीदाबाद स्थित फौगाट पब्लिक सी. से. स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र खिलाडी अमन शुक्ला का स्कूली नेशनल क्रिकेट में लगातार दूसरी बार चयन हुआ है| ज्ञात रहे कि अमन शुक्ला दाएं हाथ का तेज गेंदबाज है| वर्ष 2017 में कानपुर के ग्रीन पार्क में आयोजित आल इंडिया (अंडर-17) क्रिकेट प्रतियोगिता में अमन शुक्ला ने राजस्था|न के खिलाफ खेलते हुए मात्र तीन रन देकर आठ विकेट लिए थे| गत वर्ष जाम नगर (गुजरात) में आयोजित स्कूली नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता में अमन शुक्ला ने 6 मैचों में सत्रह विकेट लेकर सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाडी का खिताब अपने नाम किया था| अमन शुक्ला हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे और जनवरी 2020 में दमन द्वीप में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे| हरियाणा प्रदेश के टीम में सर्वाधिक खिलाडी कुरुक्षेत्र के चार व उसके बाद फरीदाबाद के तीन तथा अन्य जिलों के खिलाडी हिस्सा ले रहें हैं| फरीदाबाद से फौगाट स्कूल का अमन शुक्ला, ऐ. पी. जे. स्कूल का मोहम्मद सैफ और श्रीराम मिलेनियम स्कूल का हितेश सोरोत टीम का हिस्सा हैं| टीम का दस दिवसीय प्रशिक्षण कैंप 24 दिसम्बर से कुरुक्षेत्र में आयोजित होगा| फरीदाबाद से अमन शुक्ला ऐसा इकलौता खिलाडी है जो लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए चुना गया है| फौगाट स्कूल प्रबंधन व उनके कोच व पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम खिलाडी विजय यादव को इस बार इस खिलाडी का स्कूली इंडियन टीम में चयन होने की पूरी उम्मीद है|फौगाट स्कूल निदेशक सतीश फौगाट ने छात्र खिलाडी के स्वर्णिम व उज्जवल भविष्य की कामना की है| छात्र खिलाडी को फौगाट व प्रधानाचार्या निकेता सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर हौंसला वर्धित किया|

Posted by: | Posted on: December 23, 2019

सोनई मण्डल के ग्राम खेरिया में भाजपा के वरिष्ठ नेता एस.के. शर्मा ने ग्राम स्वराजअभियान के अन्तर्गत रात्रि प्रवास कर लाभार्थियों से जनसम्पर्क किया

मथुरा/माठ विधानसभा (विनोद वैष्णव/योगेश शर्मा )। आज सोनई मण्डल के ग्राम खेरिया में भाजपा के वरिष्ठ नेता एस.के. शर्मा ने ग्राम स्वराजअभियान के अन्तर्गत रात्रि प्रवास कर लाभार्थियों से जनसम्पर्क किया और ग्रामवासियों को केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। मण्डल अध्यक्ष नीतेश सिंह जी,डीसीएफ चेयरमैन अभिषेक गौतम,प्रधान महेश चन्द्र अग्रवाल ,बूथ अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल,धर्मवीर शर्मा, हरिओम चौधरी , मोहन चौधरी ,राजेश चौधरी, विक्रम चौधरी अदि मौजूद रहे |

Posted by: | Posted on: December 23, 2019

भव्य शोभायात्रा के साथ पांचवे श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ :-विनोद भाटी समाजसेवी

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )। फरीदाबाद स्थित प्राचीन श्री शीतला माता मन्दिर के तत्वाधान में रामलीला मैदान आर्य समाज मन्दिर, सैक्टर-19 फरीदाबाद में पांचवे संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन भव्य कलश शोभायात्रा के साथ आरंभ हुआ। वृन्दावन से पधारे विष्णु कौशिक महाराज के मुखारविन्द से कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के प्रथम दिवस के अवसर पर कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया । जिसमें लगभग 500 से अधिक महिलाओं ने कलश उठा कर राधा नाम सिमरन करते हुए श्री शीतला माता मन्दिर से ओल्ड फरीदाबाद होते हुए परिक्रमा की । कथा की विस्तृत जानकारी देते हुए श्री भागवत परिवार के सदस्य मुकेश बंसल ने बताया कि कथा का आयोजन 22 दिसम्बर से लेकर 29 दिसम्बर 2019 तक होगा। जिसमें शोभायात्रा से लेकर भगवान के विभिन्न रूपों का वर्णन व्यास जी के मुखारविन्द द्वारा किया जाएगा। मथुरा एवं वृन्दावन से आये कलाकारों द्वारा भव्य झांकियां एवं सुन्दर भजनों का आयोजन कथा के दौरान किया जाएगा। कथा का समय दोपहर 2 बजे से सांय 6 बजे तक रहेगा। 29 दिसम्बर 2019 रविवार को हवन एवं पूर्णाहुति के साथ भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। आज की शोभा यात्रा के इस अवसर पर मुकेश बंसल, विनोद भाटी समाजसेवी, महेश शर्मा, ईतवारी लाल, पं0 दिलीप कुमार शास्त्री, हरिकिशन चौहान, राकेश माहौर, बलराज माहौर, करण, विशाल, बिजेन्द्र, हरीश आदि भागवत सदस्यों ने हिस्सा लिया।

Posted by: | Posted on: December 23, 2019

कुमाऊँ संस्कृतिक एवं कल्याण संघ ने गर्म वस्त्र वितरण किये :- भुवन चंद पन्त

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) |आज जहाँ देश भर मै CAA और NRC के मुद्दे को लेकर, दंगे हो रहे हैं, सरकारी सम्पत्ति को नुकसान किया जा रहा है. उसी के विपरीत फरीदाबाद, संजय गांधी मैमोरियल नगर स्थित “कुमाऊँ संस्कृतिक एवं कल्याण संघ” जो की एक समाजिक संस्था हैं उन्होने फरीदाबाद के गरीब बस्तियो मै जाकर लोगो को ठण्ड से निजात दिलाने हेतू वस्त्र वितरण किये और समाज मै इंसानियत, भाईचारे और सद्भावना का संदेश दिया.संस्था के प्रधांन भुवन चंद पन्त से मुलाकात में उन्होने बताया की संस्था का उदेश्य प्रतेक माह मै कम से कम एक सामाजिक कल्याण का कार्य करने का है ताकि देश की युवा पीढी इससे प्रेरित होकर भेदभाव को छोड़ कर इंसानियत और जनकल्याणकारी कर्यो के लिये अग्रसर हो, पन्त जी का कहना है की जनसेवा ही देश सेवा है.देखिए गरीब झुग्गी बस्तियां मै जाकर हमने ये जाना है की केवल खाने-पीने का समान बाँट कर और कपड़े वितरण करके हम केवल कुछ समय के लिये इन लोगों की मदद कर सकते है लेकीन ये सम्पुर्ण समाधान नही हैं.पन्त ने बताया की आज जरूरत हैं की हम इन झुग्गी झोपड़ी मै रहने वाले लोगो को मुख्य धारा से जाड़े, इसके लियेजरूरत हैं इन बच्चो को मुफ्त शिक्षा कराने की, केवल सरकारी स्कूल खोलने से काम नही चलेगा, door step education plan लाना होगा.इनके पास आ कर यही पर सिक्षा मुहैया करवाने की जरूरत है, क्योकि ये लोग भीख माँग कर जीवन यापन करने को मजबूर हैं.इसके साथ साथ हमरी संस्था कुछ NGO से सम्पर्क करके जल्दी ही आख, दाँत, कान और बेसिक मेडिकल सर्विसेस कैम्प लगाने के लिये भी प्रयासर्त हैं.