फरीदाबाद (विनोद वैष्णव/दीपक शर्मा )।राजीव कॉलोनी, समयपुर रोड, से. 56 , फरीदाबाद स्थित फौगाट पब्लिक सी. से. स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र खिलाडी अमन शुक्ला का स्कूली नेशनल क्रिकेट में लगातार दूसरी बार चयन हुआ है| ज्ञात रहे कि अमन शुक्ला दाएं हाथ का तेज गेंदबाज है| वर्ष 2017 में कानपुर के ग्रीन पार्क में आयोजित आल इंडिया (अंडर-17) क्रिकेट प्रतियोगिता में अमन शुक्ला ने राजस्था|न के खिलाफ खेलते हुए मात्र तीन रन देकर आठ विकेट लिए थे| गत वर्ष जाम नगर (गुजरात) में आयोजित स्कूली नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता में अमन शुक्ला ने 6 मैचों में सत्रह विकेट लेकर सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाडी का खिताब अपने नाम किया था| अमन शुक्ला हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे और जनवरी 2020 में दमन द्वीप में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे| हरियाणा प्रदेश के टीम में सर्वाधिक खिलाडी कुरुक्षेत्र के चार व उसके बाद फरीदाबाद के तीन तथा अन्य जिलों के खिलाडी हिस्सा ले रहें हैं| फरीदाबाद से फौगाट स्कूल का अमन शुक्ला, ऐ. पी. जे. स्कूल का मोहम्मद सैफ और श्रीराम मिलेनियम स्कूल का हितेश सोरोत टीम का हिस्सा हैं| टीम का दस दिवसीय प्रशिक्षण कैंप 24 दिसम्बर से कुरुक्षेत्र में आयोजित होगा| फरीदाबाद से अमन शुक्ला ऐसा इकलौता खिलाडी है जो लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए चुना गया है| फौगाट स्कूल प्रबंधन व उनके कोच व पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम खिलाडी विजय यादव को इस बार इस खिलाडी का स्कूली इंडियन टीम में चयन होने की पूरी उम्मीद है|फौगाट स्कूल निदेशक सतीश फौगाट ने छात्र खिलाडी के स्वर्णिम व उज्जवल भविष्य की कामना की है| छात्र खिलाडी को फौगाट व प्रधानाचार्या निकेता सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर हौंसला वर्धित किया|
Related Posts
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाई गई हरियाली तीज
फरीदाबाद। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-2 में हरियाली तीज महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की…
एन जी एफ कालेज में दो दिवसीय इंटर कॉलेज फेस्ट ‘ Rhythm-2019′ का आयोजन हुआ
पलवल( विनोद वैष्णव )| एन जी एफ कालेज में कॉलेज का दो दिवसीय इंटर कॉलेज फेस्ट ‘ rhythm-2019′ का आयोजन…
एनसीसी व टीम चाण्क्य टीसीए के फाईनल में
फरीदाबाद vinod Vaishnav । टीसीए कप का पहला सेमीफाइनल मैच तिगांव स्थित नचौली गांव में क्रिकेट एरिना मैदान में खेला…