फरीदाबाद (विनोद वैष्णव)।एनएच-3 स्थित मैक कान्वेंट स्कूल में क्रिसमस डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सेंटा क्लॉज बने बच्चों ने जिगंल बेल जिगंल बेल गाने पर स्कूल के बच्चों को खूब नचाया। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर महेन्द्र तनेजा एवं प्रधानाचार्य रीटा तनेजा मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने इशू मसीह के जन्म पर सुन्दर लघु नाटिका पेश की जिसकी सभी ने खूब तारीफ की। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर महेन्द्र तनेजा ने स्कूली बच्चों और अध्यापिकाओं को क्रिसमस की शुभकमानाएं देते हुए कहा कि भारत अनेकता में एकता का देश है यहां पूरे वर्ष त्यौहार तो कई मनाए जाते है लेकिन इन त्यौहारों की विशेषता यह है कि इन्हें सभी धर्मो के लोग मिलजुलकर आदरपूर्वक एक दूसरे के साथ मनाते है और एक दूसरे की संस्कृति से रूबरू होते है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रीटा तनेजा ने कहा कि इस देश में मनाए जाने वाले त्यौहारों में क्रिसमस भी एक ऐसा त्यौहार है जिसे शायद दुनिया के सर्वाधिक लोग मनाते है। उन्होनें कहा कि भारत की विविधतापूर्ण संस्कृति के साथ क्रिसमस का त्यौहार भी पूरी तरह घुल मिल गया है। उन्होनें कहा कि क्रिसमस सुख-समृद्वि,प्रेम-सौहार्द एवं परस्पर प्रेम एवं सहयोग का संदेश लेकर आता है।
Related Posts
गुरुग्राम के मेड ईज़ी स्कूल में ‘‘मेड ईज़ी किकऑफ इंटरस्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट’’ का समापन समारोह
गुरुग्राम( विनोद वैष्णव ) | मेड ईज़ी स्कूल का 8 अक्टूबर 2018 से आरंभ फुटबॉल टूर्नामेंट 12 अक्टूबर 2018 को…
ST. BML SR SEC SCHOOL ANANGPUR मे आपदा से निपटने के गुर सिखाये गए
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | ST. BML SR SEC SCHOOL ANANGPUR मे आपदा से निपटने के गुर सिखाये गए |…
राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग में पाली गांव की पूजा तंवर ने स्वर्ण पदक जीत फरीदाबाद का नाम रोशन किया
फरीदाबाद Vinod Vaishnav : बिहार की राजधानी पटना में आयोजित राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में फरीदाबाद के पाली गांव की…