पलवल ( विनोद वैष्णव ) | टैगोर पब्लिक स्कूल पलवल में साप्ताहिक खेल-कूद प्रतियोगिताओं का रंगारंग कार्यक्रम से समापन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ ईश स्तुति से हुआ। इसके बाद प्रधानाचार्या कपिला इंदु ने ध्वजारोहण करके कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों को खेलों का अच्छे स्वास्थ्य और शारीरिक तंदरूस्ती, आत्मविश्वास, टीम भावना, मानसिक विकास और खेलभावना को बनाए रखने के महत्त्व से अवगत कराया।कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के योग क्लब के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न योग-मुद्राओं के प्रदर्शन द्वारा सबका मन मोह लिया। वहीं कक्षा छठी व सातवीं की छात्राओं ने मंत्रमुग्ध कर देने वाले संगीत पर अपनी भावभंगिमाओं का प्रदर्शन करते हुए मन-भावन फोर्मेशन बनाई।सप्ताहभर चलीं प्रतिस्पर्धाओं में कनिष्ठ तथा वरिष्ठ वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। 100 मीटर फ्लैट रेस, हर्डल रेस, बैलैंसिंग रेस, रिले रेस, लांग जम्प, तीन टांग, सेक रेस आदि का छात्रों ने भरपूर आनंद उठाया। रस्साकसी में वरिष्ठ छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने विभिन्न खेलों के विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक तथा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गयाविद्यालय की निदेशिका मनोरमा अरोड़ा जी ने सभी विजेता विद्यार्थियों को अपना आशीर्वाद देकर सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना से ही खेलना चाहिए। आज विद्यालय के छात्र राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपना जीत हासिल कर रहे हैं।
Related Posts
टैगोर पब्लिक स्कूल में दिनांक 20 मई से 30 मई तक Summer Camp का आयोजन किया गया
पलवल( विनोद वैष्णव ) |टैगोर पब्लिक स्कूल में दिनांक 20 मई से 30 मई तक Summer Camp का आयोजन किया…
एमवीएन विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री के फिट इंडिया अभियान का शुभारम्भ
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | एमवीएन विश्वविद्यालय के सभी छात्र एवं छात्राओं को ऑडिटोरियम में एकत्रित करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
शिवाजी स्कूल की छात्रा तनीषा ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रजत पदक जीता
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) : शिवाजी पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल पर्वतीय कॉलोनी की छात्रा तनीषा ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में…