फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) |आज जहाँ देश भर मै CAA और NRC के मुद्दे को लेकर, दंगे हो रहे हैं, सरकारी सम्पत्ति को नुकसान किया जा रहा है. उसी के विपरीत फरीदाबाद, संजय गांधी मैमोरियल नगर स्थित “कुमाऊँ संस्कृतिक एवं कल्याण संघ” जो की एक समाजिक संस्था हैं उन्होने फरीदाबाद के गरीब बस्तियो मै जाकर लोगो को ठण्ड से निजात दिलाने हेतू वस्त्र वितरण किये और समाज मै इंसानियत, भाईचारे और सद्भावना का संदेश दिया.संस्था के प्रधांन भुवन चंद पन्त से मुलाकात में उन्होने बताया की संस्था का उदेश्य प्रतेक माह मै कम से कम एक सामाजिक कल्याण का कार्य करने का है ताकि देश की युवा पीढी इससे प्रेरित होकर भेदभाव को छोड़ कर इंसानियत और जनकल्याणकारी कर्यो के लिये अग्रसर हो, पन्त जी का कहना है की जनसेवा ही देश सेवा है.देखिए गरीब झुग्गी बस्तियां मै जाकर हमने ये जाना है की केवल खाने-पीने का समान बाँट कर और कपड़े वितरण करके हम केवल कुछ समय के लिये इन लोगों की मदद कर सकते है लेकीन ये सम्पुर्ण समाधान नही हैं.पन्त ने बताया की आज जरूरत हैं की हम इन झुग्गी झोपड़ी मै रहने वाले लोगो को मुख्य धारा से जाड़े, इसके लियेजरूरत हैं इन बच्चो को मुफ्त शिक्षा कराने की, केवल सरकारी स्कूल खोलने से काम नही चलेगा, door step education plan लाना होगा.इनके पास आ कर यही पर सिक्षा मुहैया करवाने की जरूरत है, क्योकि ये लोग भीख माँग कर जीवन यापन करने को मजबूर हैं.इसके साथ साथ हमरी संस्था कुछ NGO से सम्पर्क करके जल्दी ही आख, दाँत, कान और बेसिक मेडिकल सर्विसेस कैम्प लगाने के लिये भी प्रयासर्त हैं.
Related Posts
सतयुग दर्शन में विश्व समभाव दिवस पर आठवें अंतर्राष्ट्रीय मानवता ई-आलम्पियाड की परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : विश्व समभाव दिवस के शुभ अवसर पर, दिनाँक 7 सितम्बर 2022 को समभाव-समदृष्टि की महत्ता को दर्शाते…
ब्लू बेल्स इंटरनेशनल मॉडल स्कूल ने ‘सतत आर्थिक विकास और सामाजिक समानता’ थीम पर BBIMUN 2023 की मेजबानी की
‘कूटनीति समझ से शुरू होती है, और MUN उस समझ को बढ़ावा देता है।’ यह स्पष्ट है कि सामाजिक नवप्रवर्तन…
बल्लभगढ़ विधानसभा में बनाए जाएंगे सर्वाधिक कांग्रेस सदस्य: मनोज अग्रवाल
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी सैलजा के दिशानिर्देश पर बल्लभगढ़ के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कांग्रेस सदस्यता अभियान…