Wednesday, March 9th, 2022

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: March 9, 2022

नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन(नीमा) आयुष नीमा ओल्ड फरीदाबाद द्वारा अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन सैक्टर-12 स्थित एक निजी होटल में किया गया

फरीदाबाद, 9 मार्च। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन(नीमा) आयुष नीमा ओल्ड फरीदाबाद द्वारा अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन सैक्टर-12 स्थित एक निजी होटल में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप सर्वोदय अस्पताल की डायरेक्टर अंशु गुप्ता मौजूद रही।
इस अवसर पर नीमा की प्रैसीडेंट डा. सुषमा प्रभा व उनकी टीम के पदाधिकारियों ने आए हुए सभी अतिथियों का बुक्के भेंट कर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के मंच का संचालन डा. श्वेता गुप्ता ने किया।
नीमा की प्रैसीडेंट डा. सुषमा प्रभा व उनकी टीम के सदस्यों ने नारी सशक्तिकरण पर नृत्य, कविता तथा भाषण के माध्यम से प्रकाश डाला।
उपस्थित महिला शक्ति को सम्बोधित करती हुई डा. अंशु गुप्ता ने कहा कि एक महिला पढ़-लिखकर एक नहीं बल्कि दो परिवारों का जीवन संवारती है। महिला आज सभ्य समाज में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलकर चल रही है। चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो, जैसे डाक्टर, इंजीनियर, रेल इंजन चलाने या कोई अन्य कार्य हो। महिला हर जगह सर्वश्रेष्ठ है।
नीमा की अध्यक्ष डा. सुषमा प्रभा ने कहा कि प्रत्येक माता-पिता को अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा देनी चाहिए खासकर बालिकाओं को। महिला आज राजनीति में आगे आ रही है। फिल्म जगत, मॉडलिग से लेकर महिला आईएएस, आईपीएस बनकर तथा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर रही है।
इस कार्यक्रम में नीमा की महासचिव डा. वीना सहपाठी, कोषाध्यक्ष डा. सीमा मदान, उपाध्यक्ष डा. मीनाक्षी आहूजा, डा. मंजू शर्मा, संयुक्त सचिव डा. सोनिया शर्मा, डा. कासमा भाटिया, डा. विन्धा गुप्ता, डा. प्रियंका सिंह, डा. गीतांजलि शर्मा, डा. मीनाक्षी शर्मा, डा. वंदना तनेजा आदि उपस्थित थे।

Posted by: | Posted on: March 9, 2022

जिंगल बेल प्ले स्कूल द्वारा आज विश्व महिला दिवस का आयोजन किया गया

फरीदाबाद (विनोद वैंष्णव ) |जिंगल बेल प्ले स्कूल द्वारा आज विश्व महिला दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें सभी महिलाओं ने एकजुट हो नारी शक्ति दिखाई तथा महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने के लिए एक-दूसरे को प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि जिंगल बेल (मुख्य ब्रांच, एनएच 2) ने हाल ही में एनआईटी 3 में अपनी नई ब्रांच खोली है, जिसकी विशेषताओं के बारे में सभी को विस्तार से अवगत कराया गया।
जिंगल बेल की संस्थापक निधि मेंदीरत्ता व सह संस्थापक अनुष्का मेंदीरत्ता ने इस मौके पर उपस्थित सभी महिलाओं का स्वागत किया, जिनमें हिमानी मेंदीरत्ता, तनवी झा, प्रियंका मखीजा, रजनी, सुहानी सहगल व रीमा अरोड़ा मुख्य रूप से शामिल थीं। जिंगल बेल को दो महिलाएं संस्थापक निधि मेंदीरत्ता व सह संस्थापक अनुष्का मेंदीरत्ता मिलकर ऊँचाइयों पर लेकर जा रही हैं।
इस अवसर पर जिंगल बेल की संस्थापक निधि मेंदीरत्ता व सह संस्थापक अनुष्का मेंदीरत्ता ने उपस्थित महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक राजनीतिक कार्यक्रम के रूप में 28 फरवरी 1909 में मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक सदी पुराना है। इसके बाद सोवियत संघ ने इस दिन को एक राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर दिया था, तभी से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में महिलाओं के खिलाफ भेदभाव को खत्म करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को विशेष रूप से मनाया जाता है। साथ ही इस दिन को इसलिए भी मनाया किया जाता है ताकि महिलाओं के विकास पर ध्यान दिया जाए, साथ ही उनकी उपलब्धियों पर भी गौर किया जा सकें। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे सिर्फ चूल्हे-चौके तक सिमटी न रहें बल्कि उससे आगे आकर ज्ञानार्जन करें व अन्य छोटी-छोटी चीजों को भी सीखें। एक सबल समाज के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका होती है।

Posted by: | Posted on: March 9, 2022

एमवीएन विश्वविद्यालय की छात्राओं ने महिलाओं को किया जागरूक

फरीदाबाद (विनोद वैंष्णव ) |एमवीएन विश्वविद्यालय मे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गयाl फार्मेसी विभाग की छात्राओं ने गांव औरंगाबाद में पुरुष महिला समानता एवं महिलाओं की व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में घर घर जाकर महिलाओं को जागरूक कियाl इसके अलावा छात्र एवं छात्राओं ने एक नाटक के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या के बारे में जागरूक किया एवं तख्त प्रतियोगिता का भी आयोजन कियाl स्कूल ऑफ ला ने एक विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया जिसमें एडवोकेट अमित कालरा ने भारतीय सरकार द्वारा बनाए गए कानूनों व योजनाओं एवं एडवोकेट कविता वर्मा ने वर्तमान समय में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में विस्तार से बतायाl स्कूल ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज ने छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं गुब्बारे सजावट, नारंगी छीलना एवं कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने उत्साह पूर्ण बढ़-चढ़कर भाग लियाl विश्वविद्यालय की प्रबंधक संचालक कांता शर्मा, अध्यक्ष वरुण शर्मा, कुलाधिपति संतोष शर्मा,कुलपति डॉ जेवी देसाई, उपकुलपति डॉ एनपी सिंह एवं कुलसचिव डॉ राजीव रतन ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं का पुरुषों के समान योगदान है एवं समाज के विकास के लिए महिलाओं का पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना आवश्यक हैl इस अवसर पर डॉ सचिन गुप्ता, डॉ तरुण विरमानी, डॉ राहुल वार्ष्णेय, डॉ मुकेश सैनी, डॉ कुलदीप, डॉ मयंक चतुर्वेदी, देवेश भटनागर

Posted by: | Posted on: March 9, 2022

अपनी मेहनत व कर्मठता से समाज में उत्कृष्ट स्थान बनाने वाली महिलाओं का लिंग्याज विद्यापीठ ने किया सम्मान

फरीदाबाद (विनोद वैंष्णव ) | संस्थान के चेयरमैन डा. पिचेश्वर गड्डे ने कहा कि इस महिला दिवस पर आज उन नारियों का यहां सम्मान किया गया है जिन्होंने अपनी मेहनत व कर्मठता से एक सोपान रचा है। ये वे महिलाएं हैं जिन्होंने सफलता के प्रतिमान गढ़ने के साथ ही कीर्तिमान रचे हैं। ये ऐसी महिलाएं हैं जो आज शिखर पर अपना परचम लहरा रही हैं। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी कर्मठता व जीवटता से पहचान बनाने वाली महिलाओं का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लिंग्याज विद्यापीठ (डीम्ड-टु-बी) यूनिवर्सिटी में सम्मान किया गया। इस दौरान संस्थान के चेयरमैन डा. पिचेश्वर गड्डे ने कहाकि इस महिला दिवस पर आज उन नारियों का यहां सम्मान किया गया है जिन्होंने अपनी मेहनत व कर्मठता से एक सोपान रचा है। ये वे महिलाएं हैं जिन्होंने सफलता के प्रतिमान गढ़ने के साथ ही कीर्तिमान रचे हैं। ये ऐसी महिलाएं हैं जो आज शिखर पर अपना परचम लहरा रही हैं। महिला दिवस पर यह संस्थान इन हस्थियों के परिश्रम और मेहनत को सलाम करता है।


चेयरमैन डा. पिचेश्वर गड्डे, वाइस चांसलर डॉ. अरविंद अग्रवाल, प्रो वाइस चांसलर प्रो. जसकिरण कौर, प्रों वाइस चांसलर आरएनडी डॉ. जी.एम.पाटिल व रजिस्ट्रार प्रेम कुमार सालवान द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह की शुरूआत की गई। इसके बाद जिन हस्तियों को सम्मानित किया गया उनमें क्लीनिकल साइकोलाजिस्ट डॉ. पूनम पूनिया, असिस्टेंट कमांडेंट एंड इंडियन स्वीमर ऋचा मिश्रा, मिस एशिया पैसिफ़िक 2014 रितिका विनय, मिस दिल्ली विनर हरलीन विनय, अमर उजाला की पत्रकार मूर्ति, एसिड अटैक सर्वाइवर्स रूकैया और मधु शामिल हैं। इस दौरान सभी जीवन के उन संघर्षों से अवगत कराया जिससे हमें प्रेरणा मिलती हैं कि कभी हार ना मानें। इस दौरान रूकैया और मधु ने अपने जीवन के उन पलों के बारे में बताया, जिन्हें भूलना बेहद मुश्किल होता है। रूकैया ने कहां कि किसी को मौत के घाट उतार देने से उसकी पूरी जिंदगी खत्म की जा सकती है, उसका हाथ- पांव काट देने से उसे अपंग किया जा सकता है, लेकिन अगर किसी पर तेजाब डाल दिया जाए तो वह इंसान न मर पाता है और न जी पाता। तेजाब से बदसूरत हुई जिंदगी को हमारा समाज सर उठाकर जीने की इजाजत नहीं देता। तेजाब से सिर्फ चेहरा ही नहीं इंसान की आत्मा भी जलने लगती है। मैं बस आज इस मंच से यही आह्वान करती हूं कि समाज में महिलाओं को बराबरी का अधिकार देने के साथ ही उनकी भागीदारी को बढ़ावा दिया जाए। तभी हर साल मनाए जाने वाले इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की सार्थकता सिद्ध हो सकेगी। यूनिवर्सिटी की प्रो वाइस चांसलर प्रो. जसकिरण कौर ने कहा कि समय के साथ-साथ आज हमें अपनी सोच को बदलने की जरूरत है। महिलाओं के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखें। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अतिथियों से कुछ प्रश्न पूछे। जिनका अतिथियों ने जवाब दिया। मंच संचालन स्कूल ऑफ लॉ डिपार्टमेंट की असिस्टेंट प्रोफेसर शिल्पा शर्मा ने किया। इस दौरान 3 मार्च को हुए ‘अब पूर्वाग्रह नहीं’ थीम पर पोस्टर मेकिंग, ‘संघर्षों का सम्मान’ थीम पर निबंध लेखन प्रतियोगिता, ‘नारीत्व का जश्न मनाएं’ थीम पर लेखन प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अंत में प्रों वाइस चांसलर आरएनडी डॉ. जी.एम.पाटिल ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि नारी की शक्ति को कभी आंका नहीं जा सकता। मैं यहां बैठे सभी छात्र-छात्राओं को यहीं कहना चाहुंगा कि हमेशा नारी का सम्मान करें। वहीं संघर्षों को जीतने की पहली सीढ़ी है।