जिंगल बेल प्ले स्कूल द्वारा आज विश्व महिला दिवस का आयोजन किया गया

Posted by: | Posted on: March 9, 2022

फरीदाबाद (विनोद वैंष्णव ) |जिंगल बेल प्ले स्कूल द्वारा आज विश्व महिला दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें सभी महिलाओं ने एकजुट हो नारी शक्ति दिखाई तथा महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने के लिए एक-दूसरे को प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि जिंगल बेल (मुख्य ब्रांच, एनएच 2) ने हाल ही में एनआईटी 3 में अपनी नई ब्रांच खोली है, जिसकी विशेषताओं के बारे में सभी को विस्तार से अवगत कराया गया।
जिंगल बेल की संस्थापक निधि मेंदीरत्ता व सह संस्थापक अनुष्का मेंदीरत्ता ने इस मौके पर उपस्थित सभी महिलाओं का स्वागत किया, जिनमें हिमानी मेंदीरत्ता, तनवी झा, प्रियंका मखीजा, रजनी, सुहानी सहगल व रीमा अरोड़ा मुख्य रूप से शामिल थीं। जिंगल बेल को दो महिलाएं संस्थापक निधि मेंदीरत्ता व सह संस्थापक अनुष्का मेंदीरत्ता मिलकर ऊँचाइयों पर लेकर जा रही हैं।
इस अवसर पर जिंगल बेल की संस्थापक निधि मेंदीरत्ता व सह संस्थापक अनुष्का मेंदीरत्ता ने उपस्थित महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक राजनीतिक कार्यक्रम के रूप में 28 फरवरी 1909 में मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक सदी पुराना है। इसके बाद सोवियत संघ ने इस दिन को एक राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर दिया था, तभी से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में महिलाओं के खिलाफ भेदभाव को खत्म करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को विशेष रूप से मनाया जाता है। साथ ही इस दिन को इसलिए भी मनाया किया जाता है ताकि महिलाओं के विकास पर ध्यान दिया जाए, साथ ही उनकी उपलब्धियों पर भी गौर किया जा सकें। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे सिर्फ चूल्हे-चौके तक सिमटी न रहें बल्कि उससे आगे आकर ज्ञानार्जन करें व अन्य छोटी-छोटी चीजों को भी सीखें। एक सबल समाज के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका होती है।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *