April, 2022

now browsing by month

 
Posted by: | Posted on: April 24, 2022

30 बसो और 300 कारों के काफिले के साथ रैली में पहुंचेंगे : जगन डागर

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल: विजय प्रताप सिंह 

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) /आगामी 1 मई को मैट्रो ग्रार्डन एनआईटी दशहरा मैदान में होने वाली  विपक्ष आपके समक्ष रैली को सफल बनाने के लिए पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगन डागर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बडख़ल विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप  सिंह उपस्थित थे। इस अवसर पर बल्लभगढ़ विधानसभा से जगन डागर के नेतृत्व में भारी मात्रा में मौजिज लोगों ने भाग लिया और कहा कि वह जगन डागर के नेतृत्व में 30 बसे और 300 कारों के काफिले के साथ विपक्ष आपके समक्ष रैली में शिरकत करेंगे ।

जगन डागर के आव्हान पर पहुंचे

मौजिज लोगों ने कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह को भरोसा दिलाया कि बल्लभगढ़ से भारी तदाद में लोग पहुंचेंगें।

विजय प्रताप सिंह ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को कहा कि प्रतिपक्ष नेता चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुडडा पूरे हरियाणा के प्रत्येक जिले में विपक्ष आपके समक्ष रैली कर भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक कर रहे हैं और इसी कड़ी में चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुडडा ने फरीदाबाद जिले में बडख़ल विधानसभा में विपक्ष आपके समक्ष रैली करने का जिला फरीदाबाद के कांग्रेसी नेताओं को मौका दिया है उन्हें तो केवल नमित बनाया गया है सभी कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता रैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगाए । उन्होंने इस मौके पर लोगों को आहवान किया कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे और चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुडडा के विचारों को सुने ताकि भाजपा की जनविरोधी नीतियों ,भ्रष्टाचार , महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था ,नगर निगम में हुए 200 करोड़ के घोटाले जैसे कारनामों का खुलासा जनता के समक्ष हो सके। आज खट्टर सरकार में किसान ,मजदूर ,व्यापारी , सहित हर वर्ग परेशान है भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। फरीदाबाद में न तो कोई बडी कंपनी आई और न ही युवाओं को सरकार ने नौकरी दी खट्टर सरकार जोड़ तोड़ की सरकार है जिसने घपले घोटाले के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। इनसे निजात पाने के लिए चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुडडा का नेतृत्व ही सक्षम नजर आता है। रैली में प्रतिपक्ष नेता भूपेन्द्र सिंह हुडडा के साथ पूरे हरियाणा से कांग्रेस के बड़े बड़े नेता शिरकत करेंगे।  

विधायक नीरज शर्मा के भाई मुनेश शर्मा , पूर्व उपमहापौर राजेन्द्र भामला ने भी अपने अपने विचार रखते हुए लोगों को आहवान किया कि विपक्ष आपके समक्ष रैली में भारी तदाद में लोगों को लेकर पहुंचेगें वह ऐसा विश्वास विजय प्रताप सिंह को दिलाते हैं।

जगन डागर ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा से भारी मात्रा में मौजिज लोग पहुंचे और इन्हीं मौजिज लोगों ने भरोसा दिलाया कि वह बल्लभगढ से ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ रैली में पहुंचेगे।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राहुल सरदाना, बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष सागर कौशिका, नीरज गुप्ता, सुदेश डागर, अनिल पोसवाल, जोगिन्द्र डागर, विनोद डागर, राजू धारीवाल, जगदीश पार्षद,  अश्वनी कौशिक, उमेश कौशिक, गंजना लाम्बा, सन्नी बादल, राहुल , धन सिंह, केसर, संतराम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

Posted by: | Posted on: April 23, 2022

प्रियंका अग्रवाल को महिला कांग्रेस का प्रदेश सचिव किया गया नियुक्त

बल्लभगढ़ ( विनोद वैष्णव ) : हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस के प्रदेश सचिव के पद पर बल्लभगढ़ विधानसभा की कांग्रेस नेत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल की धर्मपत्नी प्रियंका अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। गौरतलब है की प्रियंका अग्रवाल महिलाओं की आवाज़ को हर स्तर पर उठाती आईं हैं। विगत दिनों महंगाई के मुद्दे पर बल्लभगढ़ में हरियाणा कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी सैलजा के नेतृत्व में एक विशाल रोष प्रदर्शन का सफल आयोजन कर के प्रियंका अग्रवाल ने कांग्रेस आलाकमान की शाबाशी हासिल करने का काम किया था।

प्रियंका अग्रवाल ने अपनी इस नियुक्ति पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी सैलजा, अखिला भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्षा नेटा डीसूजा, हरियाणा प्रदेश प्रभारी ओनिका मेहरोत्रा और हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुधा भारद्वाज सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनमें जो विश्वास जताया है वह उस पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगी। वह अपनी पूरी टीम के साथ प्रदेश महिला कांग्रेस को और मजबूती देने के लिए अथक परिश्रम करेंगी तथा प्रदेश में महिलाओं की राजनीति में भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए उन्हें कांग्रेस के साथ जोड़ने का काम करेंगी। प्रियंका अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के उत्पीड़न के जिस तरह से मामले दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं पार्टी आने वाले दिनों में इसके खिलाफ भी निर्णायक संघर्ष करेगी और सत्ता पर काबिज़ महिला विरोधी भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

Posted by: | Posted on: April 23, 2022

जितेंद्र यादव, डीसी फरीदाबाद ने भारत के ट्री मैन की उपस्थिति में मानव रचना यूनिवर्सिटी में पृथ्वी दिवस 2022 पर एएनजी वृक्षारोपण अभियान शुरू किया

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : ‘इन्वेस्ट इन आवर अर्थ’ पृथ्वी दिवस 2022 का विषय है जो सभी को सस्टेनेबल प्रथाओं की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। पृथ्वी दिवस सभी के लिए एक अनुस्मारक है कि “हमारा इकोसिस्टम जितना स्वस्थ होगा, हमारा ग्रह और उसके लोग उतने ही स्वस्थ होंगे”।

इसी को ध्यान में रखते हुए मानव रचना यूनिवर्सिटी में एएनजी (अडॉप्ट, नर्चर, ग्रो) वृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया है, जिसका उद्घाटन जितेंद्र यादव, आईएएस, उपायुक्त, फरीदाबाद, द्वारा प्रो. (डॉ.) आई के भट, कुलपति, मानव रचना यूनिवर्सिटी (एमआरयू) की उपस्थिति में किया गया।

मानव रचना सेंटर फॉर पीस एंड सस्टेनेबिलिटी, एमआरयू के 500 से अधिक ‘ग्रीन वॉरियर्स’ ने इस अभियान के बारे में जागरूकता फैलाने और पर्यावरण की रक्षा के लिए आवश्यक उपाय करने का संकल्प लिया।

जितेंद्र यादव ने एक पौधा रोपा और व्यक्तिगत रूप से समय-समय पर परिसर का दौरा कर उसकी ग्रोथ की निगरानी करने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा, “हमें अपने पेड़ों की रक्षा के अलावा पौधे लगाकर और देखभाल करके धरती मां की देखभाल करने की जरूरत है।” उन्होंने छात्रों को गोद लेने के लिए पौधे भी सौंपे, जिनकी वे 3 महीने तक देखभाल करेंगे और विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून, 2022) के अवसर पर लगाएंगे।

इस अवसर पर भारत के ट्री मैन दीपक गौर ने भी परिसर का दौरा किया और छात्रों को एक मिशन को अपनाने और उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने साझा किया कि कैसे उन्होंने पेड़ लगाने के लिए अपना जीवन समर्पित करने की ठानी है।

डॉ. आई.के. भट ने साझा किया, “मनुष्य के रूप में, हम पृथ्वी माता को प्रमुख रूप से नुकसान पहुंचा रहे हैं और इसलिए यह हमारी जिम्मेदारी और जवाबदेही है कि हम अपने अस्तित्व और आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण की देखभाल करें।” उन्होंने आगे कहा, “एक संस्था के रूप में, मानव रचना लोगों को उनके निर्णयों, कार्यों और व्यवहार के बारे में जागरूक करने के लिए प्रतिबद्ध है जो पर्यावरण को प्रभावित करते हैं। परिसर भी हरित और कार्बन न्यूट्रल परिसर बनने की प्रक्रिया में है।”

मानव रचना को आत्मनिर्भर बनाने के सपने को हकीकत में लाने के लिए, प्रमुख पहल की गई हैं: अक्षय ऊर्जा के उत्पादन के लिए परिसर में सौर फोटोवोल्टिक सिस्टम की स्थापना; टैंकों में भंडारण और आगे उपयोग के लिए वर्षा जल एकत्र करने के लिए विश्वविद्यालय परिसर में चार स्थानों पर वर्षा जल संचयन प्रणाली चालू करना; सीवेज के पानी के पुनर्चक्रण के लिए विश्वविद्यालय परिसर में 200 केएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करना, जिसका उपयोग परिसर के बगीचों और लॉन में पौधों को पानी देने और परिसर में शौचालयों को फ्लश करने के लिए किया जाता है।

कैंपस को कार्बन न्यूट्रल और इको-ग्रीन बनाने की दिशा में प्रयासों को और मजबूत करने के लिए, विश्वविद्यालय परिसर में 75 किलोग्राम क्षमता का एक स्वचालित बायो-कम्पोस्टर स्थापित किया गया है जो प्रतिदिन जैविक कचरे को खाद में परिवर्तित करता है।

‘गो ग्रीन’ प्रयास में, मानव रचना युवाओं को इस मिशन में सबसे आगे रहने के लिए सशक्त बनाना चाहती है। मानव रचना में हरित योद्धाओं की सेना खड़ी की जा रही है जो पर्यावरण को बचाने और कार्बन तटस्थता प्राप्त करने के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस आंदोलन का नेतृत्व करेंगे।

Posted by: | Posted on: April 23, 2022

साहुपुरा कॉलोनी में 6 दुकाने सील

बल्लबगढ़ : गांव साहुपुरा कॉलोनी में फरीदाबाद नगर निगम के अधिकारियों ने दुकानों की सीलिंग की । आपको बताते चलें कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इन दुकानों की पहले भी सीलिंग डीटीपी द्वारा की जा चुकी है, लेकिन इन्होंने अवैध तरीके से सीलिंग को तोड़ दिया। इस कारण जिला उपायुक्त ने आदेश दिए की इन दुकानों की दोबारा सीलिंग कर दी जाए। आपको बता दे की जो सीलिंग करने का कारण बताया जा रहा है कि ग्रीनबेल्ट की तरफ अवैध रास्ता किया गया है।

मालिक का कहना है कि हरित पट्टी की तरफ ओर भी दुकानो के शट्टर है लेकिन उन्हें सील नहीं किया गया और विभाग को ऐसी सभी दुकानों को बंद करना चाहिए।

Posted by: | Posted on: April 22, 2022

वार्ड 43 से चुनाव लड़ने के तैयारी में देवराज चौधरी

फरीदाबाद | वार्ड 43 से बीजेपी की टिकट की टीम देव दावेदारी पेश करेगी,किसी भी वजह ,किसी के दबाव या किसी के भी सम्मान मे भी टीम देव तेल लगाकर टिकट की उम्मीद कर रहे उम्मीदवार का समर्थन नही करेगी,समाज मे लोगो की समस्याओं के लिए लगातार लड रही टीम देव अपनी दावेदारी पेश करेगी,और विश्वास है कि हम जीत हासिल करेगे


ये भी सलाह दी गई कि टिकट नही मिलने की सूरत मे आजाद उम्मीदवार के तौर पर भी हम किसी भी अन्य पार्टी मे शामिल होकर या किसी भी अन्य नेता का समर्थन लेने पर भी विचार करे
ऐसा भी कल रात को हुए विमर्श मे हमने तय किया है,मै खुद 43 से व बहुत अधिक संभावना है कि टीम की वार्ड नं 2 से महिला शक्ति का सम्मान करते हुए काबिल व शिक्षित महिला को मैदान मे उतारने का भी सुझाव आया जिससे मेरी भी सहमति शामिल है,
वार्ड 2 के लिए हम इसी रविवार तक उम्मीदवार तय कर देगे और उम्मीदवार को सार्वजनिक कर देंगे ,आशा और विश्वास है कि दोनो वार्ड से जीत निश्चित होने तक आप सब इसी एकजुटता से मैदान मे डेट रहेंगे

Posted by: | Posted on: April 22, 2022

RWA सुभाष कॉलोनी के अध्यक्ष बने जयप्रकाश सिंह

बल्लबगढ़(विनोद वैष्णव ) | सुभाष कॉलोनी के न्यू मिलेनियम पब्लिक स्कूल में आरडब्ल्यूए सुभाष कॉलोनी की मीटिंग आयोजित हुई। पूर्व अध्यक्ष रणधीर सिंह की अगुवाई में मीटिंग में मास्टर जयप्रकाश सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। शैलेश चौधरी को आरडब्ल्यूए सुभाष कॉलोनी का महामंत्री चुना गया। मास्टर जयप्रकाश सिंह ने अध्यक्ष बनने के बाद सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा की सुभाष कॉलोनी की सभी जनहित की समस्याओं का निवारण करने का प्रयास किया जायेगा।

मास्टर जयप्रकाश सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विकास पुरुष मूलचंद शर्मा जी से मिलकर आरडब्ल्यूए सुभाष कॉलोनी की मूलभूत सुविधाएं बिजली,पानी और सीवर सफाई व्यवस्था को ठीक करेंगे। आज की मीटिंग में सचिन मडोतिया सरपंच,नवनियुक्त अध्यक्ष मास्टर जयप्रकाश सिंह,पूर्व अध्यक्ष रणधीर सिंह,महामंत्री शैलेश चौधरी,सत्यदेव सिंह,सोनू जैन,सत्यप्रकाश शर्मा, शौकत खान और केशवदेव जैन उपस्थित थे।

Posted by: | Posted on: April 20, 2022

नीमका जेल में लगी लोक अदालत

फरीदाबाद(विनोद वैष्णव)। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंगलेश कुमार चौबे की अध्यक्षता में आज बुधवार को नीमका जेल मे लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें 06 केसों को रखा गया, जो चोरी आदि से संबंधित थे।

न्यायाधीश मंगलेश कुमार चौबे ने केसों की गंभीरता व कस्टडी को देखते हुए 04 मुकदमों को मौके पर ही खत्म कर दिया। जेल में बंद मुलजिम को छोड़ने के आदेश दिए। जेल लोक अदालत में  04 बंदियों ने भविष्य में किसी भी प्रकार का अपराधिक कृत्य ना करने का भरोसा दिया।

इस मौके पर जेल अधीक्षक जय किशन छिल्लर, जेल उप-अधीक्षक अनिल कुमार, जेल उप-अधीक्षक रामचंद्र, पैनल एडवोकेट नीना शर्मा, सुधीर कुमार व स्टेनो प्रभात शंकर मौजूद रहे।

फोटोज संग्लन:- सीजेएम मंगलेश कुमार चौबे जेल लोक अदालत में केसों की सुनवाई करते हुए। साथ में जेल अधीक्षक जय किशन छिल्लर।

Posted by: | Posted on: April 20, 2022

वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठकर अन्य वार्ड में सड़क निमार्ण के लिए आगे आएं : कैलाश बैसला

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : ग्रीनफील्ड कॉलोनी में सोमवार को ऐसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ । जो कि चार बार बन चुकी है। लेकिन हर बार घटिया मैटेरियल होने के कारण टूट जाती थी। स्थानीय लोग इससे परेशान होकर पूर्व पार्षद कैलाश बैसला के समक्ष निवेदन करने पहुंचे की उनके गली की सड़क बनवाने में मदद करे। वार्ड-20- की इस सड़क के पास ही वार्ड 22 का एरिया आता है और वहाँ से पूर्व पार्षद कैलाश बैसला की बेटी हेमा चौधरी पार्षद है। बी ब्लॉक की इस गली नंबर 37 की सड़क को बनवाने के लिए जब स्थानीय लोग पूर्व पार्षद कैलाश बैसला के पास पहुंचे तो उन्होंने लोगो की समस्या को देखते हुए तुरंत सड़क को बनवाने के लिए अपनी जेब से पैसे देने को राजी हो गए। गौरतलब है कि ग्रीनफील्ड कॉलोनी नगर निगम के अंडर नही आने के कारण यहां विकास कार्य उस तरीके से नही हो रहा है जैसे अन्य जगहों पर हो रहे है।

सड़क बनवाने के लिए यूआइसी की और से 70 प्रतिशत रेसिडेंट की और से 20 प्रतिशत जमा होता है वही 10 प्रतिशत पूर्व पार्षद कैलाश बैसला अपने वॉर 22 में देते है जब जाकर सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हों पाता है। सोमवार को जब इस सीमेंटेड सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे पूर्व पार्षद कैलाश बैसला ने कहा कि यह एरिया वार्ड 20 में आता है और उनका वार्ड 22 है जो कि इसके साथ ही आता है । जब यहां के लोग उनके पास सहयोग के लिए आएं तो उन्होंने वोट बैंक की राजनीति को अनदेखा करते हुए 10 प्रतिशत सहयोग दे कर सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया। कैलाश बैसला बोले उनकी ताकत ग्रीनफील्ड कॉलोनी के लोग है जो उन्हें काम करने की प्रेरणा देते है।

मौके पर पूर्व पार्षद कैलाश बैसला से स्थानीय लोगों ने ग्रीनफील्ड कॉलोनी को नगर निगम के अधीन करने के लिए प्रार्थना की। जिस पर कैलाश बैसला ने कहा कि चाहे आंदोलन, धरना प्रदर्शन करना पड़े। ग्रीनफील्ड कॉलोनी को नगर निगम के अंडर करवा के रहंगे। इस मौके पर डॉ नेहा चौधरी, नीकु चोपड़ा, रक्षपाल राणा,मोनिका खन्ना , एसडी दुबे, नितेश शर्मा ,वीके शर्मा अनिता ठाकुर संदीप कुमार , यशपाल सहगल, सुरेंद्र शर्मा, ए के अग्रवाल, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Posted by: | Posted on: April 19, 2022

Accord Superspeciality Hospital (A Unit of SCL healthcare Pvt. Ltd.) | Smart Hospital | Best Hospital In Faridabad

Accord Superspeciality Hospital (A Unit of SCL healthcare Pvt. Ltd.) | Smart Hospital | Best Hospital In Faridabad

Posted by: | Posted on: April 19, 2022

हनुमान जी की सेवा करने से दूर होते हैं सभी कष्ट : विजय प्रताप

फरीदाबाद, 18 अप्रैल : एनआईटी 2 बी पार्क में धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें निशान यात्रा (ध्वजा), सुंदरकांड पाठ, भंडारा एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसको भक्तों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह ने पहुंचकर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। विजय प्रताप सिंह ने इस मौके पर आए हुए भक्तजनों को सम्बोधित करते हुए हिन्दू धर्म में भगवान हनुमान जी की सेवा का विशेष महत्व है, जो हनुमान जी की सेवा करते हैं उनके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने भक्त हनुमान से इस महामारी से पूरे विश्व को बचाने तथा इस महामारी से जल्द से जल्द विश्व निजात दिलाने की दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि कोरोना के केस फिर से बढऩे लगे हैं, हमें अपना एवं एक-दूसरे का ख्याल रखने की आवश्यकता है। इस मौके पर आए हुए भक्तों ने झूम कर आनंद उठाया और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में तरूण चावला, चिराग झाम्ब, हार्दिक भूटानी, इशांत कथूरिया, कमल माटा, सत्यम एवं दीपक आदि ने लोगों का विशेष सहयोग देने पर आभार प्रकट किया एवं पटका पहनाकर आए हुए अतिथियों का सम्मान किया। इस सुंदर कार्यक्रम में शहर के तमाम अधिवक्ता गण, राजनेता, शिक्षा जगत से जुड़े लोग, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं व प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। विजय प्रताप ने 11 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियो को समर्पित किया।