प्रियंका अग्रवाल को महिला कांग्रेस का प्रदेश सचिव किया गया नियुक्त

Posted by: | Posted on: April 23, 2022

बल्लभगढ़ ( विनोद वैष्णव ) : हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस के प्रदेश सचिव के पद पर बल्लभगढ़ विधानसभा की कांग्रेस नेत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल की धर्मपत्नी प्रियंका अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। गौरतलब है की प्रियंका अग्रवाल महिलाओं की आवाज़ को हर स्तर पर उठाती आईं हैं। विगत दिनों महंगाई के मुद्दे पर बल्लभगढ़ में हरियाणा कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी सैलजा के नेतृत्व में एक विशाल रोष प्रदर्शन का सफल आयोजन कर के प्रियंका अग्रवाल ने कांग्रेस आलाकमान की शाबाशी हासिल करने का काम किया था।

प्रियंका अग्रवाल ने अपनी इस नियुक्ति पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी सैलजा, अखिला भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्षा नेटा डीसूजा, हरियाणा प्रदेश प्रभारी ओनिका मेहरोत्रा और हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुधा भारद्वाज सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनमें जो विश्वास जताया है वह उस पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगी। वह अपनी पूरी टीम के साथ प्रदेश महिला कांग्रेस को और मजबूती देने के लिए अथक परिश्रम करेंगी तथा प्रदेश में महिलाओं की राजनीति में भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए उन्हें कांग्रेस के साथ जोड़ने का काम करेंगी। प्रियंका अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के उत्पीड़न के जिस तरह से मामले दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं पार्टी आने वाले दिनों में इसके खिलाफ भी निर्णायक संघर्ष करेगी और सत्ता पर काबिज़ महिला विरोधी भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *