डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय परिसर में कैंसर जागरुकता कार्यक्रम

Posted by: | Posted on: 10 months ago

फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में एलुमनी एसोसिएशन, महिला सेल और रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कृति द्वारा कैंसर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता गुरुग्राम की प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पुष्पा सेठी रहीं। डॉ. सेठी ने बताया कि कैंसर एक वैश्विक बीमारी है और तेज़ी से फैल रही है। दुनिया भर में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली इस समस्या से निपटने के लिए कड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है। अकेले भारत में विश्व के सत्ताईस प्रतिशत कैंसर रोगी पाए जाते हैं।

कैंसर के बारे में जागरूकता और समय रहते पता लगाना बहुत आवश्यक है। यह बीमारी विकासशील और विकसित दोनों ही देशों में आम है लेकिन अभी भी आम लोगों में इसके बारे में जानकारी की कमी है। कम जागरूकता के कारण स्क्रीनिंग के तरीकों को अपनाने में कमी आ सकती है और निदान में भी देरी हो सकती है। उन्होंने स्तन कैंसर,ओवेरियन कैंसर और सरविकल कैंसर के बारे में विस्तार से बताया। पुष्पा जी ने सर्विकल कैंसर की स्क्रीनिंग और टीकाकरण के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दीऔर बताया कि प्रत्येक सात मिनट में सरविकल कैंसर एक महिला की जान ले रहा है।

इस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कार्यकारी प्राचार्य डॉ. अर्चना भाटिया के निर्देशन मे किया गया। अन्य मुख्य अतिथियों में एल्युमनी एसोसिएशन अध्यक्षा रेखा शर्मा, उपाध्यक्ष संदीप सिंघल, महिला सेल इंचार्ज रूचि मल्होत्रा, कैंसर उन्मूलन अभियान की जोनल चेयर रोटरी कविता सिंघल के साथ-साथ रोटरी क्लब के अन्य महिला सदस्य भी उपस्थित रहीं। मंच का कुशल संचालन डॉ. निशा सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में ललिता ढींगरा, सुमन तनेजा, सुरभि मंगला, राजविंदर कौर, तनु क्वात्रा, कविता शर्मा, पिंकी, मीनाक्षी कौशिक आदि शिक्षकों के साथ लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *