फरीदाबाद, 5 सितंबर: मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज में धूमधाम से टीचर्स डे मनाया गया। इस मौके पर राजस्थानी गायक अनवर खान लांगा और उनकी टीम के सदस्यों ने अपनी गायकी से समां बांधा। एमआरआईआईआरएस के वीसी डॉ. एनसी वाधवा ने सभी का इस कार्यक्रम में स्वागत किया। इस दौरान रशियन डेलेगेट्स भी मौजूद रहे। उन्होंने भी राजस्थानी म्यूजिक का लुत्फ उठाया। सात साल के सूफी गायक मोसिन ने गाना गाकर सभी छात्रों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। जैसे ही मोसिन ने माइक उठाया सभी छात्रों ने दिल खोल कर तालियां बजाकर उसका स्वागत किया। यह कार्यक्रम स्पिकमेके के सहयोग आयोजित किया गया था।कार्यक्रम के दौरान मानव रचना के डिपार्टेमेंट ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर के छात्रों ने भी गाना गाकर पर्फॉरमेंस दी। इस दौरान MRIIRS के प्रो-वीसी डॉ. एमके सोनी, रजिस्ट्रार आरके अरोड़ा, डीएसडब्ल्यू की एडिश्नल डीन गुरजीत कौर चावला समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Related Posts
फरीदाबाद में अपनी शॉर्ट फिल्म ‘ब्लाइंड डेट’ का पोस्टर रिलीज़ किया
( विनोद वैष्णव ) |फरीदाबाद के सेक्टर-16 स्थित ओपन यार्ड रेस्टॉरेंट में कल प्रोड्यूसर अमितांश ने अपनी नई शॉर्ट फिल्म…
धूमधाम से मनाया गया सतयुग दर्शन ट्रस्ट के परिसर में विश्व समभाव-दिवस
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) | सब की जानकारी हेतु सतयुग दर्शन वसुंधरा के परिसर में बड़े ही धूमधाम से…
लिंग्याज विद्यापीठ के दो दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम ‘जेस्ट-2019’ जज्बा का आगाज का उद्घाटन में फिल्म अभिनेता राहुल रॉय पहुंचे
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )| लिंग्याज विद्यापीठ में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम ‘जेस्ट-2019’ जज्बा का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि फिल्म…