( विनोद वैष्णव )| जैकी भगनानी और कृतिका कामरा अभिनीत “मित्रों” अब अपनी रिलीज से कुछ दिनों की दूरी पर है। फ़िल्म के ट्रेलर और अब तक रिलीज हुए गानों को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है, ऐसे में अब सबकी निगाहें फ़िल्म की रिलीज पर टिकी है।गुजरात की संस्कृति को दर्शाती इस फ़िल्म की अधिकतम शूटिंग गुजरात शहर में की गयी है और ये ही वजह फ़िल्म के निर्माताओं ने “मित्रों” के प्रीमियर के लिए अहमदाबाद शहर का चयन किया है।अक्सर हर बॉलीवुड फ़िल्म का प्रीमियर मुंबई में आयोजित किया जाता है लेकिन ऐसा पहली बार होगा जब किसी बॉलीवुड फिल्म का प्रीमियर गुजरात में दिखाया जाएगा। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित यह एक भव्य प्रीमियर होगा जिसे गुरुवार के दिन दिखाया जाएगा। “मित्रों” की कहानी गुजरात के रंग में रंगी हुई नज़र आएगी जिसे अहमदाबाद के वास्तविक स्थानों पर फ़िल्माया गया है। जैकी भगनानी अभिनीत यह फ़िल्म गुजराती फ्लेवर से भरपूर होगी।जैकी भगनानी और कृतिका कामरा की “मित्रों” में प्यार, दोस्ती और हँसी मज़ाक सब कुछ एक ही समय पर देखने मिलेगा।इस फ़िल्म में जैकी भगनानी फ़िल्म में टीवी की अभिनेत्री कृतिका कामरा के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आएंगे जो मित्रों के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही है।जैकी भग्नानी, क्रितिका कामरा, प्रतिक गांधी, शिवम पारेख और नीरज सूद अभिनीत, मित्रों हँसी से भरपूर एक रोलर कोस्टर सवारी की तरह होगी।समीक्षकों द्वारा प्रशंसित ‘फिल्मिस्तान’ के बाद “मित्रों” नितिन ककर के निर्देशन में बनी अगली फिल्म है जो 14 सितंबर को रिलीज होने वाली है जिसका निर्माण अबुंडेंटिया एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है।
Related Posts
राजधानी में आलिया भट्ट और विकी कौशल द्वारा ‘राज़ी’ का प्रोमोशन
( विनोद वैष्णव )| अभिनेत्री आलिया भट्ट अभिनेता विकी कौशल के साथ दिल्ली में अपनी आगामी फिल्म “राज़ी” के प्रचार…
32वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड षिल्प मेले में आज हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी पहुंचे
सूरजकुण्ड, (विनोद वैष्णव) 4 फरवरी-हरियाणा के जिला फरीदाबाद में चल रहे 32वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड षिल्प मेले में आज हरियाणा के…
अय्यारी की टीम ने वाघा बॉर्डर पर मनाया गणतंत्र दिवस का जश्न
( विनोद वैष्णव )गणतंत्र दिवस के मौके पर, अय्यारी के निर्माता के साथ फ़िल्म की स्टारकास्ट ने वाघा बॉर्डर पर…