Vinod Vaishnav | सुपरस्टार आर माधवन काफी खुश है क्योंकि अमेज़ॅन इंडिया का “ब्रीथ” का टीज़र अब सिर्फ 3 दिन दूर है।हाल ही में, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक तोहफ़े का खुलासा किया था जिसमे ब्रीथ के लोगो का अनावरण किया गया, भारतीय अमेज़ॅन ओरिजनल की यह बहुप्रतीक्षित श्रृंखला केवल अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर 2018 में रिलीज होगी।आर माधवन ने ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा,”सांसे रोक देने वाले अनुभव के लिए तैयार हो जाइए #Breathe का टीज़र अब बस 3 दिन में होगा आपके सामने! @BreatheAmazon @AmazonVideoIN”.इनसाइड एज की बड़ी सफलता के बाद, अमेज़ॉन अपने अगले मूल शो ब्रीथ को लॉन्च करने के लिए तैयार है।इस श्रृंखला में आर माधवन, अमित साध, और सपना पब्बी प्रमुख भूमिकाओं में होंगे।यह दर्शकों के लिए निश्चित रूप से यादगार लम्हा होगा, क्योंकि माधवन पहली बार डिजिटल सीरीज़ में नज़र आने वाले है।”ब्रीथ” भारत का अगला अमेज़ॅन प्राइम ओरिजनल है जो अबुंदन्त्या एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और मयंक शर्मा द्वारा निर्देशित है।
Related Posts
आसियान देशों के रामायण महोत्सव का करेगा आयोजन
नई दिल्ली , Vinod Vaishnav :नई दिल्ली शहर , दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संगठन (आसियान- एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन…
‘मुक्काबाज’ की टीम ने किया फिल्म का प्रमोशन
New Delhi Vinod Vaishnav | फिल्मकार अनुराग कश्यप की खेल एवं खिलाड़ी पर आधारित फिल्म ‘मुक्काबाज’ की टीम ने यहां…
सिमरन मेकअप स्टूडियो की ओपनिंग
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। सिमरन मेकअप स्टूडियो की ओपनिंग , इस अवसर पर स्टार बज इवेंट से सेलेब्रिटी सीमा…