फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। नगर निगम फरीदाबाद वार्ड 20 की पार्षद हेमा बैसला ने मेवलामहाराजपुर गांव में बुजुर्गो के साथ मिलकर टयूबवैल का नाीियल तोडक़र उदघाटन किया। इस मौके पर चौ. नारायण सिंह,पूर्व पार्षद चौ.कैलाश बैंसला,चौ.बाबू,चौ.जीत सरपंच,चौ.फिरे,चौ.संजय,चौ.बह्र, तेजपाल,राजेन्द्र,मनोज,बलबीर,सं जू सरपंच,सुमरती,खजानी,शिक्षा,महे न्द्री,राकेश धनेश,धर्मबीर व चन्दी आदि गणमान्य लोग मौजूद थे। इस अवसर पर हेमा बैंसला ने कहा कि जिस मोहल्ले में टयूबवैल लगाया गया है वहां पिछले 20-25 वर्षो से टयूबवैल नहीं था जिससे लोगों को पानी के लिए काफी जददोजहद करनी पड़ती थी। उन्होनें कहा कि गर्मी शुरू हो चुकी है और इस टयूबवैल के शुरू हो जाने से लोगों को अब ना तो पानी खरीदना पड़ेगा और ना ही दूर दूर भटकना पड़ेगा। हेमा बैंसला ने कहा कि जनता ने उन्हें इसलिए चुना है ताकि उन्हें कोई समस्या ना आए। हेमा बैंसला ने कहा कि लोगों की सेवा करना उन्हें अपने माता पिता से सीखा है जिन्होनें जनता की सेवा के लिए अपने घर के दरवाजे 24 घण्टे ख्ुाले रखे। हेमा बैंसला ने कहा कि पार्षद बनते ही उन्होनें प्रण किया था कि अपने वार्ड को लोगों के सहयोग से आर्दश वार्ड बनाएगी जिसके लिए वह दिन रात इसी योजना पर काम कर रही है।
Related Posts
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिख लाइन मेरठ कैंट में संकुल स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिता संपन्न
मेरठ (विनोद वैष्णव) : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर (14 नवंबर) पीएम श्री…
ग़ज़ल को समर्पित साहित्यिक संस्था ‘परवाज़ -ए- ग़ज़ल’ द्वारा 16 नवंबर 2024 को लर्निंग कार्नर, पी सी काम्प्लेक्स, सैक्टर 46 फरीदाबाद, में शानदार गोष्ठी का आयोजन किया गया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) |। ग़ज़ल को समर्पित साहित्यिक संस्था ‘परवाज़ -ए- ग़ज़ल’ द्वारा 16 नवंबर 2024 को लर्निंग कार्नर,…
शहर और गांव के कर्मचारियों में सरकार कर रही है भेदभाव :-बसपा नेता मनधीर सिंह मान
पलवल( विनोद वैष्णव )। पलवल के ग्रामीण क्षेत्रों में लगे सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने और वर्दी को लेकर पलवल…