बल्लभगढ़ ( विनोद वैष्णव ) : मंझावली स्थित बाल कल्याण पब्लिक स्कूल के प्रांगण में विद्यालय के नर्सरी विंग द्वारा बुधवार को ‘ग्रीन डेÓ पूर्ण हषोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया। ग्रीन डे के अवसर पर नर्सरी विंग के सभी नन्हे-मुन्ने बच्चे हरे रंग के कपड़ों में विद्यालय आए थे। यही नहीं विद्यार्थी अपने लंच में भी हरी सब्जी, हरी सलाद व पालक की चपातियाँ लेकर आए थे। इस अवसर पर कल्याण पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल गुरुदत्त शर्मा , अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य को जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए व उसकी देखरेख करनी चाहिए। आज पर्यावरण को प्रदूषण बचाने के लिए मुहिम चलाने की जरूरत तो है साथ ही साथ स्वयं भी इसकी रक्षा के लिए अपना योगदान देना अति आवश्यक है। आज घटते वन और बढ़ते प्रदूषण के कारण पर्यावरण का संतुलन बिगड रहा है, जिसके कारण प्रकृति मनुष्य से रूष्ट हो गई है और बाढ़, भूस्खलन, सुनामी, भूक�प जैसी प्राकृतिक आपदाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पौधारोपण की आवश्यकता से परिचित कराते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संदेश दिया। नन्हे बच्चों ने भी पौधारोपण कर कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया।
Related Posts
आठ वर्षिय हंस बलाईंड मर्डर केश मे चचेरे भाई पवन उर्फ भोला को क्राईम ब्रांच डी.एल.एफ ने किया गिरफतार
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )।चचेरे भाई की हत्या में क्राइम ब्रांच डी.एल.एफ को मिली एक और बड़ी सफलता।मृतक के दादा…
आइडियल पब्लिक स्कूल के छात्रो ने JEE Main 2025 में स्कूल का नाम रोशन किया
फ़रीदाबाद (विनोद वैष्णव) : आइडियल पब्लिक स्कूल लकड़पुर, फ़रीदाबाद के छात्रो ने किया JEE Main 2025 में किया स्कूल का…
फरीदाबाद के अस्पतालों ने मरीज़ों को चिकित्सा व्यय में बचत करने तथा बेहतर योजना बनाने में मदद करने के लिए अफोर्डप्लान के साथ की साझेदारी
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )| मरीज़ों पर चिकित्सा सुविधाओं के ज़रूरत से ज़्यादा व्यय के बोझ को कम करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं…