दीपक शर्मा : फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस और बीजेपी में टिकट की मारामारी मची हुई है। कांग्रेस के जहां कई दिग्गज अवतार भडाना, करण सिंह दलाल, महेंद्र प्रताप, जेपी नागर, सुभाष कौशिक, यशपाल नागर, सुभाष चौधरी, ललित नागर आदि दिग्गज टिकट के लिए जूझ रहे हैं। सूत्रों से पता चला है कि बीजेपी में सर्वे रिपोर्ट के आधार पर मौजूदा सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर को कमजोर बताया गया है, वहीं पूर्व सांसद स्व. रामचंद्र बैंदा के पुत्र दयानंद बैंदा का पहले नंबर पर जीत के लिए नाम दर्शाया गया है, वहीं दूसरे नंबर पर हरियाणा के मंत्री विपुल गोयल का नाम दिखाया गया है। कृष्णपाल गुर्जर को तीसरे नंबर पर दिखाया है। भाजपा में सर्वे रिपोर्ट के आधार पर उत्तरप्रदेश, राजस्थान में तमाम टिकटे बदल दी गई हैं। बीजेपी सूत्रों ने यह भी बताया कि फरीदाबाद में सबसे ज्यादा जाट मतदाता होने के कारण यहां भाजपा भी किसी जाट को टिकट देने पर विचार कर रही है। जिसमें दयानंद बैंदा फिट बैठते हैं और उनके पिताजी भी 3 बार फरीदाबाद से लोकसभा का चुनाव जीते थे।
Related Posts
फरीदाबाद बनेगा स्किल डेवलेपमेंट और मैन्यूफैक्चरिंग हब तो घर चलकर आएगा रोजगार- विपुल गोयल
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) : रोजगार मेलों का आयोजन तो महज शुरूआत है ,आने वाले दिनों में फरीदाबाद स्किल डेवलेपमेंट…
कांग्रेस राज में ही हुआ सही मायनों में फरीदाबाद का विकास : अवतार भड़ाना
फफरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | । कांग्रेस प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना आज अपने पैतृक गांव अनंगपुर, शिवदुर्गा विहार, लक्कड़पुर, एन.एच.-3, 2,…
पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक नयनपाल रावत ने गांव जुन्हेड़ा में सरपंच की मेहनत से दो करोड़ की लागत से बनी ब्राह्मण चौपाल एवं बारात घर का उद्घाटन कर ग्रामीणों को समर्पित किया
पॉजिटिव न्यूज़ फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) । पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन नयनपाल रावत ने…