यह Eyebrow आपके चेहरे को बनायेगी आकर्षक जानिये ब्यूटी एक्सपर्ट ….

Posted by: | Posted on: February 25, 2020

चेहरे को सुंदर व् आकर्षक बनाने के लिए आईब्रो का भी चेहरे पर सही होनी चाहिए ,आपको बता दे हर तरह के चेहरे के लिए अलग अलग आइब्रो होती है,आपके चेहरे के लिए कौन सी आइब्रो आकर्षक लगेगी। जानिए हमारी रिपोर्टर सुनैना सिंह की इस खाश रिपोर्ट ।

ओवल चेहरे पर उभरी हुई आईब्रो अच्छी लगती हैं। आप कभी भी आईब्रो बनवाएं हल्का सा उभार लेते हुए बनवाएं। इस तरह के चेहरे वाली सेलिब्रिटीज भी इसी तरह से आईब्रो बनवाती हैं। अपना आईब्रो इस तरह से बनवाएं कि उसका अंतिम हिस्सा नीचे की ओर मुडऩा चाहिए, कान के निचले हिस्से की तरफ।

गोल चेहरा -यदि आपका चेहरा गोल है तो ऊंची सी आईब्रो बनवाएं, जिसमें बीच से ज्यादा उभार हो। गोल चेहरे पर राउंड शेप आईब्रो कभी न बनवाएं। आपकी आईब्रो कर्व वाली होनी चाहिए। आपके आईब्रो का अंतिम हिस्सा कान के ऊपर की ओर जाना चाहिए।


वर्गाकार चेहरा- आपको बता दे की वर्गाकार चेहरे में जॉलाइन भी वर्गाकार होती है। इस तरह की महिलाओं को आईब्रो ऊंची रखनी चाहिए और आइब्रो का एंगल शार्प रखने चाहिए।जिससे उन्हें काफी आकर्षक आकर्ति मिलती है।

स्क्वॉयर फेस –यदि आपका फेस स्क्वॉयर है, तो आईब्रो चौड़ी रखें। हल्की सी गोल बनवाएं। पूरी तरह से कर्व करवाने से बचें। लंबा चेहरा है, तो आईब्रो कर्व नहीं करनी करवाएं। आईब्रो सीधी और सपाट होनी चाहिए। आईब्रो का अंतिम हिस्सा कान के ऊपर तक जाना चाहिए।

हार्ट चेहरा –आपका चेहरा हार्ट शेप का है तो राउंड शेप में आईब्रो बनवाएं। आईब्रो में कर्व बेहद हल्का होना चाहिए। इससे चेहरे की खूबसूरती में इजाफा होता है। आपके आईब्रो का अंतिम हिस्सा कान के बीच के हिस्से की दिशा में जाना चाहिए।

डायमंड चेहरा – आपका चेहरा डायमंड शेप का है, तो आपको अपना आईब्रो गोलाकार या फिर हल्के-से कर्व के आकार में बनवाना चाहिए।इससे आपका चेहरा और भी आकर्षक लगेगा।

आइब्रो को ज्यादा नुकीला न बनवाएं। आइब्रो हमेशा आपकी आंखों से थोड़ी लंबी होनी चाहिए। अगर आपकी नाक बड़ी और चौड़ी है, तो दोनों आइब्रो के बीच की दूरी बहुत ज्यादा न रखें। दोनों आइब्रो के बीच की दूरी आपके दोनों आंखों के बीच की दूरी के बराबर होनी चाहिए।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *