राजस्थान की निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों ने जाना जल प्रबंधन और संरक्षण 

जयपुर( विनोद वैष्णव)ग्रामीण राजस्थान की निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों को जल प्रबंध और संरक्षण का प्रशिक्षण दिया जारहा हैयह एक ऐसी परियोजना का भाग है जिसका मकसद ग्रामीण महिलाओं में राज्य के वाटर बॉडीज (तालाब, जलाशय, पोखर)का प्रबंध करने के लिए कौशल विकास करना है। भारत में लिंग के आधार पर भेदभाव न करने वाला समाज बनाने की दिशा में कामकरने वाले एक संगठन, सेंटर फॉर सोशल रीसर्च ने एक अनूठी राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया है ताकि तेस स्टडी साझा किएजा सकें और ग्रामीण महिलाओं से भारत में ग्रामीण जल प्रबंध, संरक्षण और सुरक्षा से जुड़े सर्वश्रेष्ठ व्यवहारों के बारे में जाना जासके इस कार्यशाला में जल और जलवायु परिवर्तन विशेषज्ञों के साथ स्त्रीपुरुष में भेदभाव खत्म करने के काम करने वाले लोग भीआए हैं। इनके साथ निर्वाचित महिला प्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी भी कार्यशाला में हिस्सा लेंगे। यह आयोजन 23 से 25 नवंबर2018 तक द थीम होटल, जयपुर में किया गया है। इस परियोजना में राजस्थान की निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों (ईडब्ल्यूआर) को वाटर बॉडीज के रखरखाव, जल संरक्षण और वाटरहारवेस्टिंग (संचयन) की व्यवस्था का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ कौशल विकास किया जा रहा है ताकि सरकार को जेंडर बजटिंग केलिए प्रभावित किया जा सके और जल प्रबंध के सरकारी ठेके लिए जा सकें। सेंटर फॉर सोशल रिसर्च की डायरेक्टर डॉ. रंजना कुमारी कहती हैं, “ग्रामीण भारत में जल प्रबंध का काम जेंडर से जुड़ा मुद्दा है औरबड़े पैमाने पर महिलाओं को इस काम से जोड़ा जाना चाहिए। हमारी परियोजना से पता चल रहा है कि ग्रामीण महिलाएं और उनकापरिवार जब व्यवस्थित और संगठित तरीके से वाटर बॉडीज का प्रबंध करना सीख जाता है तो भारी लाभ में रहता है।” कार्यशाला में भाग लेने वालों को यह मौका मिलेगा कि वे जेंडर, जल, पंचायती राज व्यवस्था और पीआरआई लीडरशिप के बारे मेंजानें। भाग लेने वालों को भिन्न अनुभवों से जल संरक्षण और प्रबंध के सर्वश्रेष्ठ व्यवहारों के बारे में भी पता चलेगा जो केरल,गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली के साथ राजस्थान के भी हैं।

गिदड़ भभकी से डरने वाले नहीं, दम है तो मुझे निकाल कर दिखाएं-नैना चौटाला

नाथूसरी चौपटा/सिरसा( विनोद वैष्णव )। पार्टी के सर्वेसर्वा बताते वालों के हाथ में कलम हैं और उन्होंने पहले दुष्यंत व…

विधायक ललित नागर के गांव में दिखाई राजेश नागर ने दिखाई अपनी ताकत

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। कांग्रेस विधायक ललित नागर के गांव भुआपुर में पूर्व प्रत्याशी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नागर…

बिजेन्द्र नेहरा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। भारतीय जनता पार्टी के सचिव बिजेन्द्र नेहरा को पार्टी के प्रति समर्पित एवं ईमानदारी को देखते…

अगर मैं निष्कासित हूं तो इनेलो प्रमुख का हस्ताक्षरयुक्त निष्कासन पत्र सार्वजनिक क्यों नहीं-दुष्यंत  

चंडीगढ़। ( विनोद वैष्णव )। अगर मैं इनेलो से निष्कासित हूं तो अभी तक इनेलो सुप्रीमो द्वारा हस्ताक्षरित पत्र क्यों…

पूर्व मंत्री स्व. पंडि़त शिवचरण लाल शर्मा  के परिवार ने अनाथ बच्चों के लिए रजाई और गद्दे वितरित कर अनाथ बच्चों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। दीपावली के शुभ अवसर पर पूर्व मंत्री स्व. पंडि़त शिवचरण लाल शर्मा  के परिवार ने एनआईटी…

जननायक सेवा दल ने नियुक्त किए 8 प्रवक्ताओं का पैनल

( विनोद वैष्णव )। प्रदेश की वर्तमान राजनैतिक परिस्थितियों और बदलते राजनैतिक हालात पर चर्चा करने हेतु जननायक सेवा दल…

भाजपा सरकार में कर्मचारियों को लाठियों के रुप में मिले अच्छे दिन : विकास चौधरी

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) । सर्व कर्मचारी संघ द्वारा निजीकरण के खिलाफ पिछले 15 दिनों से निगम मुख्यालय पर हड़ताल…

भाजपा सरकार में कर्मचारियों को लाठियों के रुप में मिले अच्छे दिन : विकास चौधरी

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) । सर्व कर्मचारी संघ द्वारा निजीकरण के खिलाफ पिछले 15 दिनों से निगम मुख्यालय पर हड़ताल…