हरपाल सिंह यादव सर्वसम्मति से बने ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर फैडरेशन के हरियाणा अध्यक्ष

Posted by: | Posted on: February 4, 2018
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। हरपाल यादव को ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर फैडरेशन का दोबारा से हरियाणा अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। फैडरेशन के 47 वें वार्षिक सम्मेलन में उपस्थित देशभर के प्रतिनिधियो ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें सरदार गुरिंदर सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष सरदार गुरिंदर सिंह ने एक उपाध्यक्ष, एक महासचिव, दो सचिव और दस कार्यकारणी सदस्य नियुक्त किए। इसके अलावा हरपाल सिंह यादव को हरियाणा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर फैडरेशन के संस्थापक स्व हरभजन सिंह की विरासत को संभालने की जिम्मेवारी फिर से सरदार गुरिंदर सिंह के उपर आ गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरिंदर सिंह ने अपनी नियुक्ति के उपरांत उपस्थित सदस्यों के सामने सर्वसम्मति से  बी एम शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बीसी गुप्ता राष्ट्रीय महासचिव, अशोक नवरत्तन राष्ट्रीय सचिव, विजय सूद कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए। इस अवसर पर असम, गुजरात, आंध्रप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, मिजोरम, उडीसा, पंजाब, राजस्थान, सिक्कम, तेलांगना, तमिलनाडू, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल सहित अन्य प्रदेशों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर फैडरेशन के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरिंदर सिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि लघु एवं मंझौले अखबारों के अधिकारों की लडाई वह काफी समय से लड रहे हैं आगे भी लडते रहेंगें, किसी के साथ भी अन्याय नही होने देंगें। साथ ही कहा कि लंबे समय से केन्द्र सरकार द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून लटका हुआ है जिसे अब वह केन्द्र सरकार गुहार लगाकर पास करवाने की कोशिश करेंगे। श्री सिंह डीएवीपी की नई विज्ञापन नीति 2016 के बारे में कडा विरोध जताते हुए कहा कि यह नीति लघु एवं मंझौले अखबारों के लिए खतरनाक है। इसमें संशोधन कराने के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय पर पूरा दबाव बनाया जाएगा। फैडरेशन का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही सूचना एवं प्रसारण मंत्री से मिलेगा। सरदार गुरिंदर सिंह ने कहा कि सभी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अपनी-अपनी कार्यकारणी गठित कर केंद्रीय कार्यालय को भेजें।
नवनियुक्त हरियाणा अध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यकारणी का आभार व्यक्त किया। श्री यादव ने कहा कि लघु एवं मंझौले अखबार मालिकों, पत्रकारों की सभी जायज समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाकर केंद्रीय कार्यालय के सहयोग से समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। जल्द ही हरियाणा प्रदेश की कार्यकारणी और  जिले स्तर पर फैडरेशन की इकाई गठित की जाएगी।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *