डॉ बनवारी लाल ने रेलवे रोड स्थित धर्म प्लाजा में ईस्ट इंडिया कंपनी के स्टोर के उद्घाटन अवसर पर लोगों को करा संबोधित

Posted by: | Posted on: October 26, 2021

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : हरियाणा के सहकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा है कि प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो रहा है। सरकार सबका साथ सबका विकास नीति पर चलते हुए विकास कार्य करवा रही है। व्यापारियों के हित में भी सरकार काफी काम कर रही है। उनके हित के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई है, जिससे प्रदेश में व्यापार खूब फले फूले।

डॉ बनवारी लाल मंगलवार को रेलवे रोड स्थित धर्म प्लाजा में ईस्ट इंडिया कंपनी के स्टोर के उद्घाटन अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्टोर से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उन्हें घरेलू जरूरत का सभी सामान सस्ते दामों पर एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा। उन्होंने रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित कर स्टोर का शुभारंभ किया। स्टोर का अवलोकन करने के बाद स्टोर संचालकों की तारीफ की। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक पवन अग्रवाल के नेतृत्व में डॉक्टर बनवारीलाल और अन्य नेताओं का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद विधायक दीपक मंगला ने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश के साथ-साथ पलवल क्षेत्र का भी बहुत विकास हुआ है। जिले में एलिवेटेड पुल के अलावा अनेक योजनाओं पर करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा से पूर्व की सरकारों में इतने विकास कार्य कभी भी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के लिए विदेशों से व्यापार की सहायता के लिए अलग विभाग बनाया गया है, जिससे प्रदेश के व्यापारियों को बहुत लाभ होगा। प्राकृतिक आपदा से व्यापारियों को होने वाले नुकसान के लिए प्रदेश में अलग से ट्रस्ट बनाया गया है, जिसमें इन मामलों की अलग से जल्द सुनवाई होगी और व्यापारियों को जल्दी न्याय और लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में हथीन विधायक प्रवीण डागर, पलवल निगरानी समिति चेयरमैन मुकेश सिंगला, भाजपा जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, एलडी वर्मा, चंद्रभान चुघ, सुनील कुमार एडवोकेट, वीरेंद्र शर्मा, अनिल पेलक, मनोज मंगला, देवेंद्र शर्मा, मुकेश सिंगला गैस एजेंसी, एडवोकेट अतुल मंगला, पार्टी नेता गंगालाल गोयल, अविनाश शर्मा, हरेंद्र तेवतिया, महेंद्र भड़ाना, धर्मवीर चौहान, दशरथ थानेदार सहित भारी संख्या में भाजपा नेता वह जिले के गणमान्य लोग मौजूद रहे।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *