बल्लभगढ़ विधानसभा में बनाए जाएंगे सर्वाधिक कांग्रेस सदस्य: मनोज अग्रवाल

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी सैलजा के दिशानिर्देश पर बल्लभगढ़ के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कांग्रेस सदस्यता अभियान की रूपरेखा तैयार करने हेतु महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कांग्रेस सदस्यता अभियान के बल्लभगढ़ प्रभारी अशोक रावल की उपस्थिति में इस बैठक की अध्यक्षता बल्लभगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व हरियाणा कांग्रेस के स्टेट सोशल मीडिया इंचार्ज मनोज अग्रवाल ने की
बैठक में मौजूद कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए अशोक रावल ने कहा की कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान में लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे हैं। आप लोग भी इस डिजिटल सदस्यता अभियान के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक जोड़ें और सदस्य बनाएं। उन्होंने ने बताया कि एप के माध्यम से कैसे कांग्रेस के सदस्य बना सकते हैं। चीफ एनरोलर व एनरोलर कैसे बन सकते हैं। कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी पार्टी है। इससे लोगों का जुड़ना गर्व की बात है हमें अपने संगठन को मजबूत करने के लिए इस अभियान से जुड़ना है।
इस दौरान मनोज अग्रवाल ने कहा की कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान पूरे विश्व में अनूठा है जिसे पूरी पारदर्शिता के साथ एवं सही तथ्यों के आधार पर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डिजिटल सदस्यता अभियान के तहत सदस्य बनाने हेतु ली गई जानकारी का सत्यापन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पास पहले से मौजूद जानकारी से किया जाता है ताकि सदस्यता में दोहराव ना हो या अन्य त्रुटियों से बचा जा सके।
इस दौरान कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी, युवा कांग्रेस प्रवक्ता पराग शर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मोहन ढिल्लों, संजय सोलंकी, प्रताप शर्मा, जयकिशन पंडित, शुभम कसाना, राजेंद्र चौहान, नरेश वैष्णव, श्रवन महेश्वरी, विनोद कौशिक, चुन्नू राजपूत, वंदना सिंह, अर्जुन सैनी, अश्विनी कौशिक, सुभाष तंवर, रविंद्र भड़ाना, अजय रावत, राहुल  गुप्ता सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *