( विनोद वैष्णव )| सेक्टर-7 और 8 के युवाओं ने सेक्टर में कई दिनों से कूड़ा न उठने से परेशान होकर रविवार को हरियाणा सरकार और फरीदाबाद प्रशासन के स्वच्छत अभियान की पूल खोलते हुए हरियाणा सरकार की शव यात्रा निकाली । जिसमें सेक्टर्स के कई युवाओं और सीनियर सिटीजन ने भाग लिया। और नगर निगम क फरीदाबाद प्रशासन हाय हाय के नारे लगाए । यह यात्रा सेक्टर-7-10 की मार्केट से होते हुए सेक्टर-10 11 और सेक्टर 7 हाउंसिंग बोर्ड कॉलोनी में आकर समाप्ता हुई। इस मौके पर स्थानीय युवा समाजसेवी गोल्डी बवेजा ने कहा कि सेक्टर्स के लोग कई बार प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर स्वच्छ अभियान को सफल बनाते हुए कई बार सफाई अभियान चलाया और कई बार पैसे भी जमाकर के डस्टबीन खरीदाा कई बार लोगों को जागरुक करने के लिए रैली भी निकाली । लेकिन बीजेपी सरकार के द्वारा चलाए गए इस अभियान को प्रशासन तो फैल करने में लगा ही है। वहीं हरियाणा सरकार भी स्वच्छता के प्रति केवल दिखावा कर रही है। पिछले कई दिनों से यहां कूड़ा नहीं उठाया गया है। कई बार अधिकारियों से मिलकर शिकायत कर चुके है। लेकिन गंदगी में जीने को स्थानीय लोग मजबूर है। गोल्डी बवेजा ने कहा अगर जल्द ही नगर निगम ने समस्या का समाधान नहीं किया तो नगर निगम के बाहर जोरदार प्रदशन करेगें । इस मौके पर कई युवा हाथों में स्लोगन हाथों में लेकर सड़कों पर शव यात्रा के साथ नजर आए । वहीं कूड़े स्थल पर नारेबाजी भी की । इस शवयात्रा में स्पश गेरा जीतेंद्र सूद रोहित समीर गुप्ता कवलजीत अमित बंसल अकिंत गोयल भारत रजत दीपक परवीन प्रीत मनीष कपिल पकंज जगदंबा प्रसाद भूपेंद्र सिंह आदि कई लोगों ने इस प्रदशन में भाग लिया।
Related Posts
HC Public senior secandry school मंझावली की छात्रा नीतू ने 448 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) |HC Public senior secandry school मंझावली की छात्रा नीतू ने 448 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त…
मानव रचना में भूजल स्थिरता पर राष्ट्रीय सम्मेलन
फरीदाबाद, 29 मार्च: मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज में इंडियन इंटरनेशनल चैप्टर ऑफ हाइड्रो जियोलॉजिस्ट (INC-IAH), सेंटर फॉर एडवांस्ड…
ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल ने 11जुलाई 2023 को ’आओ करें प्रकृति में निवेश’ कार्यक्रम के अन्तर्गत पौधारोपण् अभियान का आयोजन किया
। ’छायामन्यस्य कुर्वन्ति तिष्ठन्ति स्वयमातपे । फलान्यपि परार्थाय वृक्षा: सत्पुरुषा: इव ॥पौधारोपण अभियान एक महत्त्वपूर्ण पहल है , जिसका उद्देश्य…