फरीदाबाद, 29 मार्च: मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज में इंडियन इंटरनेशनल चैप्टर ऑफ हाइड्रो जियोलॉजिस्ट (INC-IAH), सेंटर फॉर एडवांस्ड वाटर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (CAWTM) सेंट्रल ग्राउंड वॉटर बोर्ड और ग्लोबल हाईड्रोलोजिकल सॉल्यूशंस की ओर से संयुक्त रूप से राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरानभूजल क्षेत्र से संबंधित मुद्दों और भूजल स्थिरता को प्राप्त करने के संभावित समाधानों पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से योजनाकारों, शिक्षाविदों, भूजल पेशेवरों और विशेषज्ञों, RWA, हितधारकों और छात्रों के रूप में समाज के विभिन्न समूहों के 150 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।इस कार्यक्रम में पूर्व जल संसाधन और कृषि राज्य मंत्री सोमपाल शास्त्री ने बतौर मुख्य अतिथि, पद्म एमसी मेहता, सीजीडब्यूबी के अध्यक्ष केसी नायक, मानव रचना शैक्षणिक संस्थान की संरक्षक सत्या भल्ला, INC-IAH के अध्यक्षक डॉ. डीके चड्ढा, मानव रचना के ट्रस्टी डॉ. एमएम कथूरिया, ट्रस्टी, मानव रचना के डीजी डॉ. एनसी वाधवा और एमआरआईआईआरएस के वीसी डॉ. संजय श्रीवास्तव और डॉ. संजय बाजपेयी ने बतौर सम्मानित अतिथि हिस्सा लिया। उन्होंने भूजल के महत्व पर प्रकाश डाला और स्थायी समाधान सुझाया।
Related Posts
विधायक मूलचंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने कार्यालय पर बीजेपी का स्थापना दिवस और राजा नाहर सिंह का जन्मदिन मनाया
बल्लभगढ़(विनोद वैष्णव )। विधायक मूलचंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने कार्यालय पर बीजेपी का स्थापना दिवस और राजा नाहर…
Aggarwal Public School Ballabgarh की तरफ से शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Aggarwal Public School Ballabgarh की तरफ से शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
बल्लबगढ़ राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्रथम शैक्षणिक सत्र का उद्घाटन समारोह में विधायक मूलचंद शर्मा ने हवन में भाग लिया
बल्लबगढ़ ( विनोद वैष्णव ):- बल्लबगढ़ राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्रथम शैक्षणिक सत्र का उद्घाटन समारोह राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय…