बल्लबगढ़ के 4 महीने के बच्चे ने इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में किया अपना नाम दर्ज

Posted by: | Posted on: February 24, 2023

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : 4 महीने के बच्चे को पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से सबसे कम उम्र में सबसे अधिक सरकारी दस्तावेज हासिल करने के लिए दिया गया। आपको बता दे कि बच्चे का नाम Duaansh Garg है और केवल 4 महीने मे अपने 12 सरकारी दस्तावेज पूरे किए। Duaansh Garg के पिता का नाम नितिन अग्रवाल एवं माता का नाम पूजा अग्रवाल है और यह बल्लभगढ़ के निवासी है। यह सबसे कम उम्र का अधिकतम 12 सरकारी दस्तावेज का संग्रह है। आपको बता दे कि यह 4 महीने के बच्चे के लिए सबसे तेज़ संग्रह का अविश्वसनीय रिकॉर्ड है। Duaansh Garg की जन्मतिथि 08.10.2022 है एवं यह रिकॉर्ड 01 फरवरी को योग्य हुआ है।

सबसे कम उम्र का अधिकतम सरकारी दस्तावेज संग्रह :

  • List of Government Documents
  1. Birth Certificate
  2. Aadhar Card
  3. Govt. Vaccination Card
  4. Pan Card
  5. Mediclaim
  6. ABHA card
  7. Bank Account
  8. PPF Account
  9. Kishan Vikash Patra
  10. Family ID
  11. LIC
  12. RD

यह पुरस्कार इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से सबसे कम उम्र में सबसे अधिक सरकारी दस्तावेज हासिल करने के लिए Duaansh Garg को मिला।

जब इस बारे में जब हमने बच्चे के पिता नितिन अग्रवाल से फ़ोन पर बातचीत में उन्होंने बताया कि वह केंद्र सरकार में कार्ययत है एवं उनकी पत्नी ग्रहणी है। उन्होंने बताया की जब उनके बच्चे का जन्म हुआ तो Birth Certificate एवं Aadhar Card बन गया था। लेकिन हिन्दू धर्म के हिसाब से जब बच्चे को शगुन के तौर पर पैसे दिए गए तो उन्होंने सोचा की इन्हे बैंक में जमा किया जाए तो वह बैंक अकाउंट ओपन करवाने गए तो उसके लिए उन्हें Pan Card बनवाना पड़ा। ऐसे ही धीरे-धीरे उनके डॉक्युमेंट्स बनते गए। फिर उन्हें किसी के द्वारा पता चला की इन डाक्यूमेंट्स को इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवा सकते है तो उन्होंने सभी डाक्यूमेंट्स जमा किए और फिर कुछ दिनों में सभी डॉक्युमेंट्स वेरीफाई हो गए और यह रिकॉर्ड 01 फरवरी 2023 को पात्र माना गया





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *