फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि वीएसएस जैसी संस्थाओं की समाज को जरूरत है। वे यहां बल्ल ागढ़ में लड़कियों के स्कूल में वैश्य समन्वय समिति द्वारा बनाए गए 13 शौचालयों का उदघाटन करने आए थे। इस अवसर पर उनके साथ बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा, हरियाणा भाजपा के कोषाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल शर्मा व पार्षद दीपक चौधरी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि समाजसेवा करने में वैश्य समाज का अहम योगदान है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बात चाहे स्कूल की हो या धर्मशाला की या औषधालय की, वैश्य समाज के लोग हर क्षेत्र में समाजसेवा के लिए अलग पहचान रखते हैं। उन्होंने कहा कि 4500 लड़कियों के स्कूल में 13 शौचालय बनाकर वीएसएस ने पुण्य का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अन्य स्कूलों में भी इस प्रकार के कार्य होने चाहिए। शौचालयों के संदर्भ में विपुल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम से देश भर में शौचालय बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसी दिशा में वीएसएस की भूमिका सराहनीय है। उन्होंने अग्रसेन भोजनालय के संदर्भ में भी लोगों से आगे आने की अपील की। अग्रसेन भोजनालय में 5 रुपए व 10 रुपए में भरपेट खाना उपलब्ध कराया जाता है। बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में वीएसएस द्वारा बनाए गए शौचालय सराहनीय कार्य है। उन्होंने पूरे विधानसभा क्षेत्र की ओर से समिति का आभार व्यक्त किया। वीएसएस के संयोजक जेपी गुप्ता ने कहा कि इन 13 शौचालयों के बाद बल्लभगढ़ व फरीदाबाद के अन्य किसी स्कूल में भी यदि स्कूलों में इस प्रकार के शौचालयों की जरूरत होगी तो वैश्य समन्वय समिति वहां भी निर्माण कार्य शुरु करवाएगी। इसके साथ-साथ जेपी गुप्ता ने कहा कि अग्रसेन भोजनालय में प्रति माह वैश्य समन्वय समिति की तरफ से 51 हजार का योगदान दिया जाएगा। ताकि कोई व्यक्ति भूखा न रहे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, विधायक मूलचंद शर्मा, भाजपा कोषाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, पार्षद दीपक चौधरी व भाजपा के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया और इस मौके पर प्रमुख रूप से ईश्वर दयाल, अनिल गुप्ता, वेद बंसल, रामकिशोर अग्रवाल, एमपी रुंगटा, रमेश झंवर, गौतम चौधरी, पंकज गर्ग, अमर बंसल, योगेश गुप्ता, जितेंद्र मंगला, केके मित्तल, गोपाल गर्ग, पवन गुप्ता, पीके मित्तल, रामलाल बोरड़, भगवान दास गोयल, नरेश गोयल, राजेश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
Related Posts
उपायुक्त डा. मनीराम शर्मा व हरियाणा शिक्षा बोर्ड के सचिव धीरेन्द्र खडगटा ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को नकलरहित करवाने के उद्देश्य से आज जिला पलवल के विभिन्न स्कूलों का दौरा कर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया
पलवल( विनोद वैष्णव )। उपायुक्त डा. मनीराम शर्मा व हरियाणा शिक्षा बोर्ड के सचिव धीरेन्द्र खडगटा ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा…
उमेश भाटी को इनेलो में शामिल होने पर युवा राजपुताना ने दी मुबारकबाद
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर उमेश भाटी का इनेलो में शामिल होने…
It’s time to fall in love with yoga all over again
Interactively leverage other’s interdependent expertise before synergistic collaboration and idea-sharing. Progressively reinvent compelling partnerships for principle-centered markets. Efficiently administrate.