फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। भारतीय जनता पार्टी की तीनो राज्यों में ऐतिहासिक प्रदर्शन व त्रिपुरा में जीत इस बात का प्रतीक है कि भाजपा को जनता अब अपना सबकुछ मान चुकी है यह उदगार बढख़ल विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहे। सैक्टर 21 स्थित कार्यालय पर विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने इस जीत का ढोल के साथ जश्र मनाया और सभी ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। उन्होने कहा कि यह जीत सबका साथ सबका विकास का प्रतीक है। सीमा त्रिखा ने कहा कि यह जीत सच्चाई, ईमानदारी काप्रतीक है जो कि भाजपा ने देश में शासन करते हुए तीन वर्ष के कार्यकाल में जनता के साथ किया है। उनहोंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की कार्यप्रणाली से प्रसन्न होकर आज देश व प्रदेश की जनता भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है और भाजपा को हर मुकाम पर सफल बना रही है। उन्होने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा देश की जनता को जो सुविधाएं मुहैया करायी है उसी का प्रतिफल यह जीत है।आज देश का प्रत्येक नागरिक भाजपा की नीतियों में आस्था जता रही है और भाजपा की योजनाओं का लाभ उठा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को भी इस जीत का श्रेय देते हुए कहा कि भाजपा का पदाधिकारी व कार्यकर्ता कड़ी मेहनत व ईमानदारी से कार्य करते है और भाजपा को बुलंदियों पर पहुंचाने का काम कर रहे है।
Related Posts
वार्ड 36 नगर निगम फरीदाबाद से पार्षद दीपक यादव ने स्वंत्रता दिवस की सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी
वार्ड 36 नगर निगम फरीदाबाद से पार्षद दीपक यादव ने स्वंत्रता दिवस की सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी
पृथला विधानसभा का प्रत्येक गांव मेरा परिवार है: बिजेन्द्र नेहरा
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। पृथला विधानसभा क्षेत्र स्थित पृथला गांव के सरपंच लुकरी एवं ग्राम पंचायत द्वारा विशाल कबड्डी प्रतियोगिता…
बल्लबगढ़ राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्रथम शैक्षणिक सत्र का उद्घाटन समारोह में विधायक मूलचंद शर्मा ने हवन में भाग लिया
बल्लबगढ़ ( विनोद वैष्णव ):- बल्लबगढ़ राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्रथम शैक्षणिक सत्र का उद्घाटन समारोह राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय…