एमवीएन विश्विद्यालय का आर्य समाज मन्दिर, पलवल के साथ मिलकर कार्यक्रम

पलवल (विनोद वैष्णव) : एमवीएन विश्विद्यालय के तत्वाधान से आर्य समाज मन्दिर पलवल में महृषि दयानंद जी की 200 वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि विश्विद्यालय के कुलपति डॉक्टर अरुण गर्ग रहे। कार्यक्रम के मुख्य प्रवक्ता एमवीएन के डायरेक्टर ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स नरेंद्र विवेक आहूजा और प्रवक्ता डॉक्टर तरुण विरमानी रहे। मुख्य प्रवक्ता नरेंद्र आहूजा ने मन को नियंत्रित करने के उपायों के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने कहा की आज के समय में नवयुवक गलत दिशा में चले जाते हैं जिसके कारण उनका भविष्य अंधकार की और चला जाता है। उन्होंने कहा की अगर हमारे नवयुवक अपने मन को नियंत्रित करते हुए सही दिशा में कार्य करें तो उनका भविष्य उज्जवल होगा और अगर वो गलत दिशा की और जाते हैं तो विनाश का कारण भी बन सकते हैं।

प्रवक्ता तरुण विरमानी ने स्वयं को कैसे पहचाने पर बात करते हुए कहा की आज के समय में हमें जरूरत है की हम सभी खुद को पहचाने। उन्होंने कहा की अगर हमें अपने जीवन में उच्चाइयों को छूना है तो हमें अपने अंदर से शर्म को त्यागना होगा ताकि हम सामने वाले के ज्ञान को प्राप्त कर सकें। उन्होंने गुरु की महत्वता पर भी प्रकाश डाला। इसके लिए उन्होंने बहुत उदहारण देते हुए समझाया। इस अवसर पर बीपीटी से डॉक्टर पीयूष, डॉक्टर कार्तिका शर्मा, लैब प्रमुख अशोक द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया जहां पर रक्तचाप जांच, मधुमेह जांच, बीएमआई इत्यादि को किया गया।

विश्विद्यालय के प्रबंधक संचालक कांता शर्मा, कुलाधिपति वरुण शर्मा, कुलपति डॉक्टर अरुण गर्ग, उप कुलपति डॉक्टर एन पी सिंह, कुलसचिव डॉक्टर राजीव रतन ने इसकी सराहना की और कहा की एक शिक्षा संस्थान होने के नाते हमारा उत्तरदायित्व बनता है की हम समाज के उत्थान के लिए इस प्रकार के कार्य करें। अंत में आर्य समाज के प्रधान जय प्रकाश आर्य, कार्यकारी प्रधान अशोक आर्य सतीश आर्य और नेहा आर्य ने नरेंद्र आहूजा और डॉक्टर तरुण विरमानी को उनके सराहनीय कार्य के लिए शाल उड़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एमवीएन विश्विद्यालय के एडमिशन डायरेक्टर प्रशांत सिंह और स्टोर इंचार्ज विजय पाहुजा भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *