विश्व पर्यावरण दिवस पर शताब्दी महाविद्यालय में नो व्हीकल डे और पौधारोपण कार्यक्रम

Faridabad (Pinki Joshi) : डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय के एन.एस.एस., एन.सी.सी., यूथ रेड क्रॉस एवं एनवायरमेंट क्लब द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर नो व्हीकल डे और पौधरोपण कार्क्रम आयोजित किया गया | इस कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा एवं सार्वजनिक परिवहन सेवा को बढ़ावा देना तथा वायु प्रदूषण की रोकथाम के साथ-साथ एक स्वस्थ पर्यावरण निर्माण को प्रोत्साहित करना रहा | इसके अलावा एन.सी.सी. कैडेट्स के लिए सर्कुलर इकोनॉमी की महत्वता तथा ग्रीन हाइड्रोजन की बढ़ती जरूरत विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन सी.टी.ओ. नेत्रपाल के द्वारा किया गया |

इस अवसर पर महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ.अर्चना भाटिया के नेतृत्व में एन.सी.सी. यूनिट के कैडेट्स ने महाविद्यालय प्रांगण में पौधे लगाए | इसके बाद महाविद्यालय के सभी शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारियों व छात्रों ने एक साइकिल रैली का आयोजन किया | इस रैली के लिए सभी लोग व्यक्तिगत मोटर वाहन के बिना महाविद्यालय आए | डॉ. भाटिया ने कहा कि हम सभी को अपने पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है और केवल आज के दिन के लिए ही नहीं बल्कि प्रत्येक महीने में कम से कम एक दिन नो व्हीकल डे मनाना चाहिए एवं जितना हो सके कार पूलिंग करके आना चाहिए |

इस अवसर पर डी.ए.वी. स्कूल प्राचार्या डॉ.ज्योति दहिया, पर्यावरण क्लब के संयोजक डॉ नीरज सिंह, यूथ रेड क्रॉस बॉयज यूनिट काउंसलर दिनेश व गर्ल्स यूनिट काउंसलर ओमिता जोहर; एन.एस.एस. गर्ल्स यूनिट पी.ओ. कविता शर्मा, एन.सी.सी. बॉयज यूनिट सी.टी.ओ. नेत्रपाल व गर्ल्स यूनिट सी.टी.ओ. डॉ. रश्मि; पी.आर.ओ. वीरेंद्र सिंह; अन्य शिक्षकगण, गैर-शिक्षकगण कर्मचारी व विद्यार्थी शामिल रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *