( विनोद वैष्णव )| सतयुग दर्शन ट्रस्ट वसुन्धरा, गाँव भूपानी, फऱीदाबाद के प्रांगण में ट्रस्ट के वार्षिक रामनवमी यज्ञ महोत्सव की तैयारियाँ अत्यन्त धूमधाम से की जा रही हैं। फरीदाबाद समेत देश-विदेश से आनेवाले श्रद्धालुओं का यज्ञ उत्सव पर आकर अपना जीवन सफल बनाने का आमंत्रण दिया जा रहा है ,ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी रेशमा गाँधी ने हमारे संवाददाता को बताया कि ट्रस्ट प्रतिवर्ष रामनवमी के पावन पर्व पर अपने इस वार्षिक यज्ञ महोत्सव का आयोजन करता है। सबकी जानकारी के लिए सजनों इस वर्ष यह यज्ञ महोत्सव दिनांक २२ मार्च २०१८ प्रात: ८ बजे से २५ मार्च २०१८ रात्रि (प्रात: ४ बजे) तक मनाया जाएगा। यज्ञ महोत्सव प्रारंभ होने से पूर्व दिनांक २१ मार्च २०१८ शाम ८.३० बजे शोभा-यात्रा निकाली जाएगी। इस यज्ञ महोत्सव में चारों दिन सतवस्तु के कुदरती ग्रन्थ व रामचरित मानस का अखण्ड पाठ, भजन, कीर्तन तथा हवन आयोजन के साथ-साथ आगन्तुक श्रद्धालुओं को मानवीय गुणों यथा संतोष, धैर्य, सच्चाई, धर्म, विचार श4द, अपने अस्तित्व के मूलाधार आत्मा-परमात्मा आदि से परिचित करा, उन दिव्य गुणों को अपनाने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा ताकि वे अच्छे व नेक इंसान की तरह जीवन जीना आरमभ कर सकें और समाज में एकता व शांति का वातावरण पनपे। प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी हज़ारों की सं2या में दूर-दूर से सजनों के इस पावन यज्ञ में समिमलित होने की आशा है। ट्रस्ट द्वारा इन सभी भक्तजनों के ठहरने, भोजन एवं चिकित्सा इत्यादि की नि:शुल्क व्यवस्था वसुन्धरा परिसर में ही की गयी है।
Related Posts
नेहरू कॉलेज के डॉ राकेश पाठक मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )महर्षि दयानंद विश्वविदयालय रोहतक में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि माननीय…
समानता के भाव को दर्शाते हुए मनाया गया डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस
डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस एक अनूठी पहल के साथ मनाया गया | महाविद्यालय के सफाई…
महाराजा अग्रसेन विवाह समिति द्वारा 22वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन 15-16 अक्टूबर को :-ब्रह्मप्रकाश गोयल
फरीदाबाद (vinod Vaishnav)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराजा अग्रसेन विवाह समिति 22 वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन व…