श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर डीएवी सेंटेनरी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स इस्कॉन मंदिर में दी सेवा

डीएवी सेंटेनरी कॉलेज, फरीदाबाद (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से संबद्ध) के एनसीसी बॉयज विंग के कैडेट्स को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इस्कॉन टेम्पल, सेक्टर-37, फरीदाबाद में सेवा ड्यूटी पर तैनात किया गया। यह पहल कॉलेज के स्पिरिचुअल क्लब के तत्वावधान में इस्कॉन टेम्पल के सहयोग से की गई।

कैडेट्स के लिए यह ड्यूटी अनुशासन, सेवा और आध्यात्मिक मूल्यों को सीखने का एक सुनहरा अवसर रही। कैडेट्स ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सहायता, व्यवस्था प्रबंधन और अनुशासन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह आयोजन कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार जी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिन्होंने कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता से जोड़ने के लिए यह सराहनीय पहल की।

इस आयोजन के संयोजक एनसीसी सीटीओ डॉ. जितेंद्र ढुल एवं स्पिरिचुअल क्लब की संयोजिका डॉ. सोनिया नरूला रहीं, तथा वॉलंटियर्स प्रभारी कैडेट विष्णु रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *