फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )|उन्नाव रेपकांड में योगी सरकार की अनैतिक, अन्यायपूर्ण और अमानवीय भूमिका ने योगी सरकार के रामराज्य के दावों की कलई खोल दी है। उक्त वक्तव्य हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की उपाध्यक्ष सीमा जैन ने उन्नाव रेपकांड पर बोलते हुए कहा कि योगी जी सिर्फ बनारस के घाटों पर दीये जलाने से रामराज्य नहीं आएगा और न ही गाय, गोबर और गौमूत्र की बातें करने से रामराज्य आएगा, अपितु देश की बेटियों के सम्मान की रक्षा करने से, पीडि़तों को न्याय दिलाने से रामराज्य आएगा। उन्होंने कहा कि यह कैसी विडंबना है कि दस महीने से गैंगरेप पीडि़ता और उसका परिवार यूपी सरकार से न्याय की गुहार लगा रहे थे, लेकिन केस दर्ज करने और आरोपी विधायक के खिलाफ कार्यवाही करने की बजाय, पीडि़ता के पिता को पीट पीट कर मार दिया जाता है। जब मामला मीडिया में पहुँच जाता है तो शिकायत दर्ज होती है, और बेटी बचाओ का खोखला दावा करने वाली सरकार की हकीकत देखिए कि पोक्सो एक्ट लगने के बावजूद आरोपी विधायक की गिरफ्तारी नहीं। क्या अपने नेताओं के लिए अलग कानून बना रखा है योगी सरकार ने। इसीलिए बेटियां अब ये नारा लगा रही हैं कि भाजपा से बेटी बचाओ।
Related Posts
शेमरॉक बड्स स्कूल सेक्टर-37 में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव)।शेमरॉक बड्स स्कूल सेक्टर-37 में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी बच्चों…
प्ले स्कूलों ने किया पंजीकरण करवाना शुरू : डीसी विक्रम सिंह
कहा, सरकार के पास प्ले स्कूलों की पंजीकरण अनिवार्य फरीदाबाद(विनोद वैष्णव ):। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा…
सैनी पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )।ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सैनी पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के प्रिंसीपल रामअवतार सिसोदिया…