प्रदेश सरकार ने विकास के साथ-साथ व्यवस्था परिवर्तन पर अधिक ध्यान दिया :-मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Posted by: | Posted on: April 14, 2018

( विनोद वैष्णव )|हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विकास के साथ-साथ व्यवस्था परिवर्तन पर अधिक ध्यान दिया, जिसकी बदौलत आज लोगों को पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का लाभ मिलना शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को देर सायं पंजाबी धर्मशाला में पंजाबी सभा पलवल द्वारा आयोजित बैसाखी महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी को बैसाखी पर्व की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व नए वर्ष के आगमन के साथ सभी लोगों के लिए खुशियां लाता है। उन्होंने कहा कि हमें इन त्यौहारों को मिलजुल कर प्यार प्रेम पूर्वक मनाना चाहिए और ऐसे अवसरों पर समाज हित में मिलकर कार्य करने व आगे बढने का प्रण लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पारदर्शी शासन लाते हुए टैक्स चोरी के मामले पकड़े हैं, साथ ही युवओं को मैरिट के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों का समान विकास करते हुए उनकी सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक स्थिति को सुधारने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेश के सात जिलों में अंत्योदय सेवा केन्द्र शुरू किए जा रहे है ताकि गरीब वर्ग के लोगों को विभिन्न विभागों के माध्यम से मिलने वाली 300 से अधिक योजनाओं का लाभ एक छत के नीचे मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार ने अनेक योजनाओं को ई-प्रणाली से जोडा है, जिसके बाद कई प्रकार के गलत कार्यों पर रोक लगी है। अब जमीन की सीएलयू लेने से संबंधित कार्यों को भी ऑनलाइन किया गया है। जिसके बाद जमीन की क्लीयरेंस घर बैठे मिल जाती है। सरकार ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए ग्राम सचिवालय व ई-सेवा केंद्र शुरू किए है ताकि ग्रामिणों को सभी प्रकार की सेवाओं का लाभ उनके गांव में ही मिल सके। सरकार ने खिलाडिय़ों को  प्रोत्साहित करने के लिए नई स्पोट्र्स नीति बनाई, जिसकी बदौलत आज कॉमनवेल्थ खेलों में हरियाणा के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार ने महिलाओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें धुंए जैसी परेशानी से बचाने के लिए प्रदेश को कैरोसिन मुक्त किया है तथा सभी घरों में उज्ज्वला योजना के तहत सभी घरों में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए हैं। इसी प्रकार राशन प्रणाली को भी ई-प्रणाली से जोडा है जिसके बाद राशन डिपो पर होने वाला भ्रष्टाचार खत्म हुआ है। सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में दाखिला को आधार बेस्ड किया गया है, जिसके बाद पिछले सालों में सरकारी स्कूलों में चार लाख बच्चों का एडमिशन गलत पाया गया। इसी प्रकार वृद्धा अवस्था पैंशन को जब आधार बेस्ड किया गया तब लगभग डेढ़ लाख लोगों की पैंशन गलत पाई गई। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार बच्चों में अच्छे संस्कार लाने के लिए नैतिक शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है, जिसके तहत स्कूली पाठ्यक्रम में गीता के श्लोक, गुरूबाणी, के शब्द व महापुरूषों की जीवनियों को शामिल किया गया है। पिछले साल कुरूक्षेत्र में मनाई गई गीता जयंती महोत्सव में लाखों की संख्या में लोग पहुंचे। उन्होंने कहा कि गीता के कर्म करने के सार पर चलते हुए जीवन मूल्यों के साथ मन विशाल करते हुए त्याग व धर्म के मार्ग पर चलते हुए आगे बढऩे वाला पुरूष ही महान बन पाता है। इससे पहले उन्होंने पंजाबी धर्मशाला में बने नवनिर्मित कमरों व जिम के विस्तारीकरण का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने पंजाबी सभा द्वारा रखी गई और जगह दिलाने, पार्क का नाम रूप सिंह मेहता के नाम पर करने, कैंप के गंदे नाले को कवर करने व सडक़ के निर्माण करने संबंधी सभी मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। हरियाणा के सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि पंजाबी समुदाय अपनी मेहनत के बल पर आगे बढा है। पंजाबी समुदाय के लोगों ने कभी कोई कार्य करने में झिझक महसूस नहीं की तथा हमेशा अपने मान-सम्मान की खातिर अनेक कुर्बानियां दी।महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज ने कहा कि प्रदेश सरकार ने श्रीमद्भावगत गीता की जयंती हर वर्ष प्रत्येक जिला में मनाने का जो निर्णय लिया है, उससे नि:संदेह प्रदेश के लोगों को कर्म करने की प्रेरणा मिलेगी।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने समान नजर से जिस प्रकार सभी क्षेत्रों में समान विकास करवाया है वह सराहनीय है। इस अवसर पर बड्खल विधानसभा क्षेत्र से विधायक सीमा त्रिखा ने भी अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पलवल के लोगों के साथ बैसाखी पर्व मनाकर उनका उत्साह वर्धन किया है। मुख्यमंत्री ने जो नीतियां लागू की हैं, उनसे प्रदेश के सभी क्षेत्रों का समान विकास हो रहा है। पलवल में भगवान विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना कर इस क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने का नया मार्ग खोला है। कार्यक्रम में पलवल के भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, फरीदाबाद के भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल ङ्क्षसह, हरियाणा कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन धनेश अदलक्खा, श्रम विभाग के वाइस चेयरमैन हरीप्रकाश गौतम, जिला परिषद की चेयरपर्सन चमेली देवी सोलंकी, पंजाबी सभा के अध्यक्ष लीलाधर वर्मा, दशहरा कमेटी के अध्यक्ष सुशील कथूरिया, महेंद्र कालडा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *