( विनोद वैष्णव )|सुपरस्टार सलमान खान और जैकलिन फर्नांडीज ने रेस 3 शूट के लिए सोनमर्ग का रुख किया है और पता चला है कि इन वादियों में दोनों फ़िल्म के लिए एक रोमांटिक गीत शूट कर रहे है।घाटी में जैकलीन फर्नांडीज पहली बार शूटिंग कर रही है लेकिन सलमान इससे पहले बजरंगी भाईजान के लिए यहां शूट कर चुके है।पिछली बार दोनों को हैंगओवर गीत में रोमांस करते हुए देखा गया था जो चार्टबस्टर था और अब वे रेस 3 के एक रोमांटिक ट्रैक के लिए एक साथ आए हैं।किक की सफलता के बाद, सलमान खान और जैकलिन फर्नांडीज की ब्लॉकबस्टर जोड़ी दूसरी बार एक्शन थ्रिलर में एक साथ नज़र आने वाली है।फ़िल्म में सुपरस्टार सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीज, अनिल कपूर, डेज़ी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल है।सलमान खान फिल्म्स और रमेश तौरानी द्वारा निर्मित इस फ़िल्म को टिप्स फिल्म्स के बैनर तहत बनाया जाएगा। रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित “रेस 3” 2018 की ईद के मौके पर रिलीज होगी।
Related Posts
रोनी स्क्रूवाला और अभिषेक कपूर ने ‘केदारनाथ’ के नवीनतम पोस्टर के साथ फ़िल्म की नई रिलीज तारीख़ की घोषणा की
( विनोद वैष्णव ) !दर्शकों के बीच हलचल पैदा करने के बाद, निर्माता रोनी स्क्रूवाला और अभिषेक कपूर ने फ़िल्म…
हरियाणा पत्रकार संघ का एक प्रतिनिधी मंडल राज्य के पत्रकारों की मांगों को लेकर आज करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिला
चंडीगढ़/करनाल (विनोद वैष्णव )।हरियाणा पत्रकार संघ का एक प्रतिनिधी मंडल राज्य के पत्रकारों की मांगों को लेकर आज करनाल में…
केके मेनन ने किया ‘वोदका डायरीज’ का प्रमोशन
Vinod Vaishnav | साल की शुरुआत से ही बॉलीवुड कलाकारों का अपनी-अपनी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में दिल्ली आगमन…