( विनोद वैष्णव )| जेआर प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले समीर खान निर्देशित और जयंत घोष द्वारा निर्मित फिल्म ‘तिशनगी’ का ट्रेलर और साॅन्ग पिछले दिनों मुंबई में ग्लैमर की चकाचैंध से भरपूर भव्य कार्यक्रम में लाॅन्च किया गया। यह फिल्म प्यार में धोखा के प्रभाव मिलने के बाद जीवन में क्या होता है और ऐसी स्थिति आने के बाद किसी इंसान के जीवन में क्या परिवर्तन होता है और वह कैसे खुद को संभालता रहता है, को शानदार ढंग से दिखाने का प्रयास करती है।फिल्म के ट्रेलर और म्यूजिक लाॅन्च के इस कार्यक्रम में आर्यन वैद, समीर खान, ताबिश सुलेमानी, अनुष्का श्रीवास्तव,कावेरी प्रियम, सपना राठौर, मांजर बल्यावी, कैस तनवीर, कालिम खान, गूफी, जयंत घोष जैसे फिल्म और संगीत उद्योग के प्रसिद्ध नाम आकर्षण का केंद्र थे इस दौरान फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक समीर खान और निर्माता जयंत घोष ने कहा कि फिल्म की कहानी और इसका मधुर संगीत इसकी यूएसपी है। फिल्म के एलबम में पार्टी साॅन्ग से लेकर रोमांटिक ट्रैक तक है, यानी इसके संगीत में हर आयुवर्ग के श्रोताओं के लिए कुछ-न-कुछ जरूर है। अब हमें दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।’फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे एक्टर आर्यन वैद ने कहा कि इस फिल्म की कहानी शानदार है। इसकी स्टार कास्ट बेहतरीन है और सभी कलाकारों ने शानदार काम भी किया है। यही वजह है कि फिल्म अद्भुत बनी है। जब निर्देशक ने मुझे मेरी भूमिका बताई, तो मैं उससे बहुत प्रभावित हुआ। फिल्म के कुछ भाग की शूटिंग मुंबई और कुछ हिस्से की शूटिंग भोपाल में की गई है। मुझे इस फिल्म का हिस्सा होने पर बहुत गर्व है।’ बता दें कि जेआर प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी इस फिल्म की स्टार कास्ट में आर्यन वैद और राजपाल यादव के अलावा कायनात अरोड़ा, अनुष्का श्रीवास्तव, कैस तनवीर, कावेरी प्रियम, सपना राठौर आदि शामिल हैं।
Related Posts
‘मर गए ओए लोको’ की कॉमेडी में छिपा है अनूठा संदेश : गिप्पी ग्रेवाल
( विनोद वैष्णव )| पंजाबी कॉमेडी फ्लिक ‘मर गए ओए लोको’ दुनिया भर में पंजाबी फिल्मों के प्रशंसकों के उत्साह को दुगुना करने के साथ हीभरपूर प्रशंसा भी हासिल कर रही हैअपनी इसी फिल्म का प्रमोशन करने के सिलसिले में पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवालफिल्म की अभिनेत्री बिन्नू ढिल्लों एवं पूरी स्टार कास्ट के साथ दिल्ली पहुंचे जहां होटल ली मेरीडियन में आयोजित मीडिया इंटरेक्शन केदौरान पत्रकारों के साथ अपने अनुभव और फिल्म से जुड़ी बातें साझा कीं। बता दें कि इस फिल्म का डायरेक्शन सिमरजीत सिंह ने कियाहै, जबकि इसके निर्माता खुद गिप्पी ग्रेवाल हैं मीडिया से बात करते हुए गिप्पी ने कहा, ‘यह एक अनूठी अवधारणा है, जिसे हम आपको कॉमिक तरीके से पेश कर रहे हैं। फिल्म कीकहानी एक मजबूत संदेश दे रही है, लेकिन इसके लिए हास्य-विनोद का तरीका चुना गया हैचूंकि पंजाबी प्रशंसकों को हल्के मूड कीफिल्में पसंद हैं, इसलिए हमारे सामने एक कॉमिक तरीके से एक संदेश पेश करना बहुत बड़ा चैलेंज था। हमने इस फिल्म के विचार कोएक अंग्रेजी उपन्यास से लिया है, जिसे एक अलग रणनीति के तहत प्रस्तुत किया है।’ उन्होंने कहा, ‘वास्तव में इस फिल्म की मूलअवधारणा बेहद अविश्वसनीय है। फिल्म का शीर्षक भी इसकी कहानी को औचित्य देता है। पंजाबी फिल्मों के बारे में गिप्पी ने कहा, ‘मुझे वाकई खुशी है कि पंजाबी फिल्मों की दुनिया भर में सराहना की जाती है। खास बात यहहै कि भारत के विभिन्न राज्यों के लोग भी पंजाबी फिल्मों को सकारात्मक प्रतिक्रिया और प्यार दे रहे हैं। इसकी वजह से पंजाबी फिल्मोंको बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा पैसा मिल रहा है।’ इस फिल्म में काम करने के अपने अनुभव के बारे में अभिनेत्री बिन्नू ने कहा, ‘यह वास्तव में मेरे लिए एक अलग तरह की फिल्म थी।गिप्पी और सपना के साथ काम करना बेहद अच्छा और अलग था। मैं लंबे समय से गिप्पी के साथ काम कर रही हूं। इस फिल्म में कॉमेडीमेरी हाल की फिल्मों से काफी अलग है। इस बार हम हास्य के माध्यम से एक अलग तरह का संदेश लेकर आ रहे हैं।’ उल्लेखनीय हम्बल मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 31 अगस्त को रिलीज होनेवाली है।
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना ने टीम के साथ देश की राजधानी में ‘पैड मैन’ फिल्म का प्रमोशन किया
( विनोद वैष्णव ) |बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार हाल ही में दिल्ली में अपनी आने वाली फिल्म पैडमैन के…
मुझे कृतज्ञता और संतोष महसूस होता है: रितिक रोशन
( विनोद वैष्णव ) | 28 मार्च को रितिक रोशन के बड़े बेटे, रेहान का जन्मदिन था और इस खास…